कार्टून पर सियासत : डिप्टी सीएम बोले- मोदी की मर्जी नहीं, सबका साथ सबका विकास नारा है

कांग्रेस और BJP के बीच कार्टून वार जारी है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, उनकी बातों पर जनता विश्वास नहीं करती है।

Updated On 2024-04-16 13:19:00 IST
Deputy CM Vijay Sharma

रायपुर- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और BJP के बीच कार्टून वार जारी है। इस मसले को लेकर राहुल गांधी पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हमला बोला है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे कांग्रेस और बीजेपी में वार-पलटवार का दौर बढ़ता चला जा रहा है। हालांकि जनता के मतदान के आधार पर ही पता चलेगा कि, छत्तीसगढ़ में किसकी सत्ता बनेगी। 

सबका विकास किया जा रहा है 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, मोदी की मर्जी नहीं, सबका साथ सबका विकास नारा है। राहुल गांधी बताएं आखिर वे चाहते क्या हैं। समाज में संघर्ष उत्पन्न हो, ऐसा राहुल गांधी चाहते हैं। कांग्रेस हमेशा अपने विचारों को समाज पर थोपती रही है। 

गुलाब की पंखुड़ियों से कांग्रेसियों ने गुलकंद बना लिया

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, उनकी बातों पर जनता विश्वास नहीं करती है। वहीं 21 अप्रैल को प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि, जनता के पैसों से गुलाब का फूल बिछाया था। गुलाब की पंखुड़ियों से कांग्रेसियों ने गुलकंद बना लिया था। अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ करने वाले होंगे।  यहां कांग्रेस का राजनीतिक अस्तित्व और वजूद कहां है? क्या कहकर प्रचार करेंगे, देखने का विषय यह होगा?

BJP का प्रदेशभर में कार्यक्रम

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रामनवमी को लेकर कहा कि, BJP का प्रदेशभर में कार्यक्रम होगा। रामनवमी में प्रभु श्रीराम अपने निवास में होंगे। पांच सौ सालों के संघर्ष के बाद यह क्षण आया है। दूसरे राष्ट्र नहीं, अपने ही देश मंि मंदिर बनने में पांच सौ साल लगे हैं। पूरे देश में इसे लेकर उत्साह का वातावरण है। सभी अपने-अपने ढंग से रामनवमी का उत्सव मनाएंगे। 

बस्तर इस बार बदला हुआ है

बस्तर में तीन दिनों बाद पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए तैयारियों और सुरक्षा को लेकर डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि, बस्तर में चुनौतियां हैं, लेकिन बस्तर इस बार बदला हुआ है। हर चुनाव से पहले नक्सली घटनाएं होती हैं। इस बार ऐसा नहीं हुआ है। 

नक्सलवाद रोकने के लिए जरूरी कदम उठाया जाएगा 

डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि, गृहमंत्री अमित शाह ने 3 साल में नक्सलवाद खत्म करने का किया वादा किया था। किसी भी विषय पर लक्ष्य बनाकर चलना पड़ता है। बहुत सारे लोग मुख्यधारा में लौट रहे हैं। पुनर्वास नीति के साथ फिर सामने आएंगे। वहीं चर्चा अनुबंधों का रास्ता भी अपनाएंगे। जो मुख्यधारा में वापस आना चाहें, उनका स्वागत है। हमारी सरकार नक्सलवाद रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी। 

Similar News

पंजाब के दो शूटर रायपुर में पकड़े गए: सरपंच की हत्या कर भागे थे दोनों, अमृतसर ले गई पुलिस

गौरा पूजा एवं बैगा पुजेरी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम साय: बोले- प्राचीन संस्कृति और परंपराओं के संवर्धन में जनजातीय समाज की ऐतिहासिक भूमिका