लोहारीडीह कांड : 23 लोगों को मिली जमानत, उपसरपंच की हत्या और आगजनी मामले में जेल में थे बंद 

लोहारीडीह कांड 23 लोगों के खिलाफ सबूत नहीं मिलने के कारण 4 मामलों में सभी को जमानत दे दी गई है।  हत्या और आगजनी मामले में जेल में सभी लोग बंद थे। 

Updated On 2024-12-06 12:13:00 IST
लोहारीडीह कांड में 23 लोगों को मिली जमानत

संजय यादव- कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह कांड में 23 लोगों को 4 मामलों में जमानत मिली। लोहारीडीह में आगजनी और हत्या के मामले में 166 लोगों के खिलाफ 5 अलग- अलग FIR दर्ज किया गया था। जिसमें 23 लोगों को जमानत मिल गई लेकिन पुलिस से दुर्व्यवहार के मामले अभी भी सभी जेल में रहेंगे। उपसरपंच रघुनाथ साहू की हत्या और आगजनी के आरोप में जेल में सभी लोग बंद थे।  

मिली जानकारी के अनुसार, 23 लोगों के खिलाफ घटना में शामिल होने का सबूत नहीं मिला है। लोहारीडीह में आगजनी और हत्या के मामले में 166 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज किया गया था। जिसके बाद  60 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सभी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में पांच FIR दर्ज किया गया था।

क्या है पूरा मामला 

पूरा मामला मध्यप्रदेश के बिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बीजाटोला का है। 15 सितम्बर की सुबह शिव प्रसाद साहू उर्फ कचरू साहू की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी। उसके बाद लोहारीडीह के ग्रामीणों ने शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू की हत्या होने के शक में मृतक रघुनाथ साहू के घर को बंदी बनाया उसके बाद उनके परिजनों से मारपीट की और घर को आग के हवाले कर रघुनाथ साहू को जिंदा जला दिया था। वहीं रेंगाखार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हूँ रघुनाथ साहू की हत्या के आरोप में गांव के 168 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज कर 33 महिलाओं समेत 69 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जहाँ हत्या के आरोप में बंदी विचाराधीन कैदी प्रशांत साहू की मौत जेल में हो जाती है। इस दौरान परिजनों ने पुलिस पिटाई के चलते प्रशांत साहू की मौत होने का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़ें....खपत बढ़ी : इतिहास में पहली बार अंडा थोक में साढ़े सात चिल्हर में आठ रुपए

घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया था

लोरिडीह कांड को लेकर जमकर हुई सियासत

आरोपी प्रशांत साहू की जेल में मौत होने के बाद प्रदेश भर में राजनीति भी शुरू हो गई थी। जहाँ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मृतकों के परिजनों में मिलने पहुँचे और प्रशांत साहू के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस लोहारीडीह अग्निकांड मामले पर शासन और प्रशासन की नाकामी के चलते कबीरधाम जिले में बड़ी घटना बताए थे। वहीं जिले की पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी। प्रदेश सरकार ने इस मामले पर आईपीएस विकास कुमार को निलबंन की कार्रवाई की थी और रेंगाखार थाना प्रभारी सहित 32 पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया था।

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति