तेंदुए का आतंक : एक बच्ची की ली जान, 5 बकरियों को डाला मार और बुजुर्ग पर किया प्राण घातक हमला 

बेलरगांव अंचल मे कोठे में घुसकर तेंदुए ने 5 बकरियों पर हमला कर मार डाला है। सुबह पशुपालक जब कोठे में गया तो उसने देखा कि, 3 बकरियां मृत हालत पाई।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-08-31 20:44:00 IST
बुजुर्ग पर किया हमला

बेलरगांव। छत्तीसगढ़ के बेलरगांव अंचल मे कोठे में घुसकर तेंदुए ने 5 बकरियों पर हमला कर मार डाला है। सुबह पशुपालक जब कोठे में गया तो उसने देखा कि, 3 बकरियां मृत हालत पाई। धमतरी जिले के धौराभाटा गांव में तेंदुए ने एक बुजुर्ग पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। 

बेलरगांव तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवागांव बाधपारा में शुक्रवार आधी रात को आदमखोर तेंदुआ ने मोहनलाल मरकाम पिता धनसिंह मरकाम के घर के कोठे में घुसकर पांच बकरियों पर हमला कर दिया। जहां उसने तीन बकरियों को मार डाला ओर एक बकरी को जख्मी कर उसी जगह छोड़ दिया था. घर के सामने बकरी का खुन और तेंदुआ के पैर का निशान मिले हैं। जिसके बाद वन विभाग एवं पशु विभाग को सुचित किया गया। जिसके बाद मौके पर वन अमला और डॉक्टरों की टीम पहुंची। 

बकरी पर किया हमला 

तेंदुए ने किया बच्चे पर हमला 

धमतरी जिले के ग्राम धौराभाटा में पहले बच्ची पर हमला कर मार डाला। फिर उसने रात 11 से 12 बजे उसने गांव के बुजुर्ग बुधराम कमार पर हमला कर दिया। परिजनों के चिल्लाने पर वह उन्हें छोड़कर भाग गया। बुधराम कमार के सर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वन विभाग ने आर्थिक सहायता के तौर पर 25000 नगद प्रदान किया है। 

ग्रामीण बोले- आये दिन बढ़ रहा है आतंक 

इस हादसे को लेकर मोहनलाल का कहना है कि, तीन बकरी की मौत हुई है और उसकी कीमत करीब 30000 रु से अधिक की है। उन्होंने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि, क्षेत्र में भी आए दिन तेंदुआ के आतंक काफी बढ़ रहे हैं। जिससे क्षेत्रवासी काफी दहशत में है। 

Similar News