तेंदुए का शिकार: दांत-नाखून उखाड़कर ले भागे शिकारी, सड़क पर पड़ा मिला शव

कटघोरा वनमंडल में एक तेंदुए का शिकार किया गया है। इसके बाद शिकारी तेंदुए के अंग लेकर फरार हो गए। 

Updated On 2024-05-16 12:30:00 IST
जंगल में मिला तेंदुए का शव

उमेश यादव-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेंदुए का शिकार कर उसके नाखून, दांत समेत कई अंगों को शिकारी ले गए। घटना के बाद वन मंडल में हड़कंप मच गया है। घटना कटघोरा वनमंडल के चैतमा रेंज की है। 

वन मंडल कार्यालय कटघोरा

मिली जानकारी के अनुसार, कटघोरा वनमंडल के चैतमा रेंज में शिकारियों ने एक तेंदुए का शिकार किया है। उसे जहर देकर मारने की आशंका जताई जा रही है। शिकारी तेंदुए के नाखून, दांत समेत कई अंग लेकर चले गए हैं। जंगल की सड़क में तेंदुए का शव मिला है।  

शिकारियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर प्रभात मिश्रा, डीएफओ कुमार निशांत, एसडीओ चंद्रकांत टिकरिया के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास शिकारियों की पतासाजी की जा रही है। एक दिन पहले ही पटपरा के मोहल्ला डाहीडुग्गू निवासी सीताराम यादव के चार बकरियों का शिकार करने की घटना भी सामने आई थी। 

Similar News