दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार : अलग- अलग नक्सल वारदातों में थे शामिल, सर्चिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता 

कवर्धा पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गश्त और सर्चिंग के दौरान नक्सली धरे गए।

Updated On 2024-11-20 15:14:00 IST
गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली

संजय यादव- कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों पर गंभीर वारदातों में शामिल होने का आरोप। वहीं पुलिस को मिली इस सफलता को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सराहना की है। वहीं इस दौरान पुलिस ने नागरिकों से नक्सली गतिविधियों की सूचना देने की अपील की।

दरअसल ग्राम बोल्दा हत्या कांड (2018) में आरोपी प्रशांत उर्फ सतीश मीडियम को गिरफ्तार कर झलमला थाने में दर्ज हत्या मामले में न्यायालय में पेश किया। वहीं  बकोदा जंगल (2021) मामले में महिला नक्सली शर्मिला उर्फ सोमे को भी गिरफ्तार किया। बकोदा मामले में 10 लाख नगद, 430 जिंदा कारतूस, और विस्फोटक बरामद किया गया था। पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गश्त और सर्चिंग के दौरान आरोपियों का पता लगाया। 

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति