किसानों की सहायता करेगी सरकार : बेमौसम बारिश से हुए नुकसान की जानकारी कलेक्टरों से मांगी

बेमौसम बारिश के कारण किसानों को फसलों को नुकसान पहुंचा होगा। इसलिए राज्य सरकार ने इन जिलों के कलेक्टरों को नुकसान का आकलन कर जानकारी देने को कहा है।

Updated On 2024-03-21 13:14:00 IST
फसलों के नुकसान के लिए किसानों की मदद करेगी राज्य सरकार

रायपुर- छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश की वजह से किसानों को नुकसान होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। ऐसे में प्रशासन ने कलेक्टरों को किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन कर जानकारी देने का आदेश दिया है। वहीं प्रशासन का यह भी कहना है कि, हमने पहले भी कहा है...किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार उनके साथ है। 

बता दें, लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में आचार संहिता लागू कर दी गई है। आचार संहिता लगने की वजह से ज्यादातर कार्य रोक दिए गए हैं। हालांकि सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए, साथ ही उनकी जन-धन और फसलों को किसी भी तरह की भरपाई करने का वैधानिक रास्ता निकाला हैं। इसके अलावा किसानों को आश्वासन देते हुए कहा है कि, फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपके साथ हर परिस्थिति में खड़े हुए हैं। 

इन जिलों के कलेक्टरों को दिए आदेश

आपकी जानकारी के लिए बता दें, रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के कलेक्टरों को राज्य सरकार ने बारिश की वजह से हुई किसानों को परेशानी और उनके फसलों की नुकसान के भरपाई के लिए इन जिलों के कलेक्टरों को पूरी जानकारी देने को कहा है। ताकी किसानों को इस मुश्किल वक्त में सहायता की जा सके। 

Similar News