ये कैसा गौ सत्याग्रह: प्रदर्शन के दौरान गाय के प्रति दिखा अड़ियल रवैया, पिकअप से पटकने का वीडियो वायरल 

कवर्धा में गौ प्रदर्शन के दौरान गायों को पिकअप वाहन से पटकने का मामला सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद गौ सेवकों ने नाराजगी जताई है। 

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-08-17 12:31:00 IST
गौ सत्याग्रह करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

संजय यादव-कवर्धा। राजनीतिक उठापटक में बेजुबान गौ वंश का क्या कसूर है। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में कांग्रेस के गौ सत्याग्रह प्रदर्शन के दौरान विचलित कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है, कि कैसे कांग्रेसी प्रदर्शन से पहले  गाय को दौड़ा दौड़ा कर वाहन में भरते हुए दिख रहे है। वहीं मामला सामने आने के बाद से गौ सेवकों ने नाराजगी जताई है।कहा कि, कांग्रेसियों की सद्बुद्धि के लिए उपवास करेंगे। 

दरअसल यह मामला कवर्धा का है जहां पर प्रदर्शन के पहले का एक वीडियो वायरल  हो रहा है।  जिसमें आप देख सकते है कि,  कैसे कांग्रेसी प्रदर्शन के पहले गायों को भगा रहे है यही ही नहीं इसके अलावा गायों को जबरदस्ती बीमार गायों को पिकअप में भरकर ले जाया गया। 

सड़क पर मवेशियों के झुंड से हो रहे हादसे

कल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश भर में गौ सत्याग्रह आंदोलन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार पर जमकर हल्ला बोला दिया है। कांग्रेसियों का आरोप है कि, विष्णु देव सरकार ने गोधन न्याय योजना को बंद कर दिया है। जिसकी वजह से मवेशी सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।

Similar News