बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं : छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश की संभावना, एक बार फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं के कारण मौसम बदल रहा है। छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Updated On 2024-01-23 11:52:00 IST
मौसम का मिजाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं के कारण मौसम में बदलाव के आसार हैं।अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जशपुर, जांजगीर समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 

रायपुर का मौसम

वहीं 21 जनवरी की सुबह राजधानी में झमाझम बारिश हुई थी। आज भी सुबह से बारिश के आसार बने हुए हैं। आने वाले समय में तापमान में गिरावट हो सकती है।
 
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन 
मौसम विभाग के विशेषकों ने कहा कि, दक्षिण से भी हवाएं तेज हो रही है। इसका असर मध्य इलाके में दिखाई दे रहा है। इसी वजह से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सुबह के वक्त कोहरे के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं देता, वहीं रात के वक्त सर्द हवाएं चलती है। शहरी इलाकों से ज्यादा ठंड आउटर में महसूस हो रही है। 

Tags:    

Similar News