गोपालपुर में जागरूकता शिविर: बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रदान करके सशक्त बनाना उद्देश्य
बेमेतरा जिले के शासकीय हाई स्कूल गोपालपुर में आशा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के शासकीय हाई स्कूल गोपालपुर में आशा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य हमारी बेटियों को वह शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रदान करके सशक्त बनाना है जिसकी वे हकदार हैं। यह बाल विवाह को मिटाने और हमारे देश की हर बेटी को सशक्त बनाने का एक अभियान है। बाल विवाह जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए निम्न प्रयास किए जा सकते हैं। लड़कियों की शिक्षा में निरंतरता सुनिश्चित करना।
कौशल विकास और श्रम बल में समावेशन। महिलाओं के लिए पोषण संबंधी परिणाम सुनिश्चित करना। महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य और समग्र स्वास्थ्य की देखभाल। महिलाओं की सुरक्षा व संरक्षा (तस्करी रोधी) सामाजिक सुरक्षा, खेल व नेतृत्व में भागीदारी, इत्यादि।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार अध्यक्ष/प्रधान जिला न्यायाधीश सरोज नन्द दास के मार्गदर्शन पर अनिता कोशिमा रावटे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के निर्देशन में नालसा द्वारा प्रकाशित नालसा (आशा जागरूकता, समर्थन, सहायता और कार्रवाई) बाल विवाह को खत्म करने की दिशा में (100 दिवसीय अभियान) मानक संचालन प्रक्रिया, 2025 के तहत आशा जागरूकता शिविर चलाया जा रहा है।
निःशुल्क विधिक कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी
इस अभियान के दौरान नालसा के विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत निशुल्क विधिक कानूनी सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। नासा टोल फ्री नंबर 15100 के संबंध में जानकारी दी गई। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की जानकारी दी गई। पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के संबंध में जानकारी दी गई। बाल श्रम निषेध अधिनियम,1986 के संबंध में जानकारी दी गई।
सायबर अपराध के बारे में जानकारी दी
बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के संबंध में जानकारी दी गई। सायबर अपराध के संबंध में जानकारी दिया गया। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के संबंध में जानकारी दी गई। नालसा (DAWN) नशा मुक्त भारत योजना 2025 की जानकारी दिया गया। हिट एण्ड रन स्कीम 2022 के संबंध में जानकारी दी गई। इस अभियान में जनचेतना ( यूट्यूब चौनल) का प्रचार - प्रसार जनमानस में विधिक सहायता संबंधित जानकारी दिया गया।
ये लोग रहे मौजूद
अधिकार मित्र के रूप में धरमू बारले, थाना थानखम्हरिया, पंकज घृतलहरे, थाना नांदघाट, संजीव शर्मा ,थाना दाढ़ी, स्वाति कुंजाम, थाना बेमेतरा सहित शासकीय हाई स्कूल गोपालपुर प्रभारी प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा, शिक्षक बिसेन सिंह राजपूत, लालाराम कश्यप,राजाराम साहू, संजय कुमार पांडेय, व्याख्याता उदयपाल वर्मा, मोहन दास बंजारे साहित बलिका 47, बालक 35 कुल 82 छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।