डिप्टी सीएम अरुण साव की PC: बोले- लोक निर्माण विभाग ने 2 साल में किए ऐतिहासिक काम, 112 कामों के लिए 8,092 करोड़ जारी हुए
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, 2 सालों में लोक निर्माण विभाग में ऐतिहासिक काम किया गया है। सड़क केवल आवागमन के साधन के साथ विकास की रेखा है।
डिप्टी सीएम अरुण साव
रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। पीडब्ल्यूडी विभाग की प्रेस वार्ता में लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में गुणवत्ता के साथ सड़कों का काम हो रहा है। जहां- जहां पेच वर्क किए गए थे, अगर उसमें कोई भी समस्या आ रही है तो अधिकारियों पर लगातार ध्यान दे रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, जगदलपुर केशकाल सड़क मार्ग को लेकर कहा कि, लंबे समय से सड़क की स्थिति ठीक नहीं थी। काम शुरू हो चुका है और तीव्रता से हो रहा है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर दिया आश्वासन। कहीं से अगर कोई शिकायत आती है तो तुरंत संज्ञान लिया जाएगा। विभाग और विभागीय अधिकारी अपने स्तर पर काम कर रहे हैं, मेरी निगरानी भी पूरी है।
दो सालों में हुए ऐतिहासिक काम
श्री साव ने आगे कहा कि, 2 सालों में लोक निर्माण विभाग में ऐतिहासिक काम किया गया है। सड़क केवल आवागमन के साधन के साथ विकास की रेखा है। आम लोगों के सड़कों का कितना महत्व है ये सब जानते हैं। 2023-24 मे 81 कार्यो के लिए 550 करोड़ की स्वीकृति मिली। 2024- 25 मे 436 कार्यो के लिए 2589 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली। 2025-26 हेतु नवीन 608 सड़क, पुल एवं भवन कार्य हेतु 4950 करोड़ की स्वीकृति मिली।
बीजेपी सरकार बनने के बाद 112 कार्यो के लिए 8092 करोड़ प्रशासकीय स्वीकृति जारी
डिप्टी सीएम श्री साव ने आगे कहा कि, बीजेपी सरकार बनने के बाद 112 कार्यो के लिए 8092 करोड़ प्रशासकीय स्वीकृति जारी हुई है। वर्ष 2025 से आज तक 1012 निविदा प्रमुख अभियंता द्वारा लगाई गई हैं। वर्ष 2025- 26 में 4824 करोड़ की निविदा स्वीकृत। दिसंबर 2023 से दिसंबर 2025 तक 1126 कार्यो के निर्माण 8092 करोड़ स्वीकृति। वर्तमान में 3641 सड़को का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 164 पुल निर्माण कार्य अब तक पूर्ण, 143 पुल निर्माण कार्य प्रगति है। 252 भवन कार्य पूर्ण किए गए एवं 265 कार्य प्रगति पर है। 371 मुख्य अभियंता पदो पर पदोन्नति की, 7 नविन संभागीय कार्यालय एवं 12 नविन उप संभागीय कार्यालय सृजित हुए। नवीन विधानसभा का लोकार्पण पीएम मोदी के कर कमलों से कराया गया।
पीडब्ल्यूडी विभाग में पदोन्नतियां
पीडब्ल्यूडी विभाग में सहायक अभियंता, उप अभियंता, मानचित्रकर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सभी पदों पर पदोन्नति हुई है। कल 371 शासकीय सेवकों की पदोन्नति हुई है। नक्सल प्रभावित जिलों में सड़कों की कनेक्टिविटी के लिए सड़कों के 3693 करोड़, 51 सड़क एवं 3 पूल कार्य। 218 करोड रुपए खर्च किए गए हैं, वर्तमान में 6 सड़क कार्य लंबाई 140 किलोमीटर प्रगतिरत है।