मरीज के साथ डॉक्टर ने की छेड़खानी : महिला के विरोध करने पर अस्पताल में मचा हंगामा, आरोपी फरार 

जांजगीर चांपा जिले में डॉक्टर ने मरीज के साथ छेड़खानी की। महिला के विरोध करने पर अस्पताल में हंगामा मच गया। 

Updated On 2025-03-30 16:21:00 IST
श्री कृष्णा हॉस्पिटल

मुकेश बैश- जांजगीर–चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में डॉक्टर ने मरीज के साथ छेड़खानी की। महिला एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गई थी। इस दौरान डॉक्टर ने उसके साथ छेड़कानी की। महिला ने इसका विरोध किया तो अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बनी। 

मामला शांत करते हुए पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले में एक डॉक्टर ने मरीज के साथ छेड़खानी की। महिला के विरोध करने पर अस्पताल में तनाव की स्थिति बनी। इस दौरान मौका पाकर आरोपी डॉक्टर फरार हो गया। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझाइश देकर वहां से हटाया। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। 
 


 

Similar News