कांग्रेस ने खोले पत्ते : रायपुर से दीप्ति दुबे, राजनांदगांव में निखिल द्विवेदी को मैदान में उतारा 

कांग्रेस ने महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे, जगदलपुर से मलकीत सिंह गैंदु, चिरमिरी से पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल को टिकट मिला है। 

Updated On 2025-01-27 09:47:00 IST
प्रतिकात्मक चित्र

रायपुर। कांग्रेस ने महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे, जगदलपुर से मलकीत सिंह गैंदु, चिरमिरी से पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल, अंबिकापुर में अजय तिर्की चुनाव लड़ेंगे। 

वहीं बिलासपुर में प्रमोद नायक कांग्रेस के मेयर कैंडिडेट होंगे। कोरबा में उषा तिवारी, राजनांदगांव में निखिल द्विवेदी, दुर्ग में प्रेमलता पोषण साहू, धमतरी में विजय गोलछा और रायगढ़ में जानकी काटजू को कांग्रेस ने मेयर का टिकट दिया है। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए भी सूची जारी कर दी गई है। 

Similar News