सीएम कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत : जशपुर के लिए होंगे रवाना, श्रद्धालुओं के साथ वक्त बिताएंगे

सीएम विष्णुदेव साय कुनकुरी और केराडीह मे आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में होने के लिए जशपुर जाएंगे।

Updated On 2024-04-17 11:06:00 IST
CM Vishnu deo sai

रायपुर- सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर के दौरे पर रहने वाले हैं। वे कुनकुरी और केराडीह मे आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में होने के लिए जशपुर जाएंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम बगिया में करके, सुबह यहां से बिलासपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। 

रामनवमी समारोह में शामिल होंगे 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव दोपहर 1 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए कांसाबेल ब्लाक के बगिया स्थित अपने निवास पर पहुंचेंगे। यहां वे ग्राम केराडीह और कुनकुरी में आयोजित रामनवमी के कार्यक्रम मे शामिल होंगे। कुनकुरी के सनातन धर्म प्रांगण मे आयोजित रामनवमी समारोह में भी शामिल होंगे। यहां वे श्रद्धांलुओं के साथ लगभग दो घंटे का समय बिताएंगे। इसके बाद रात के वक्त बगिया में विश्राम करने के बाद गुरूवार की सुबह 11 बजे के करीब बिलासपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां वे बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के नामांकन रैली मे शामिल होंगे। 

Similar News

रायपुर पहुंचे केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान: कृषि विकास दर, पेस्टीसाइड एक्ट और मनरेगा सुधार पर दिए बड़े बयान

खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख 30 हजार की शराब जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस पर सद्भावना मैच: बलौदाबाजार प्रशासन एकादश ने पत्रकार इलेवन को हराया

ब्राम्हण समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक साहू: बोले- सदैव दूसरों का कल्याण, मार्गदर्शक रहा है ब्राह्मण समाज

छत्तीसगढ़ की झांकी ने अतिथियों को किया मंत्रमुग्ध: कर्तव्य पथ पर जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की भव्य झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गौमांस के साथ एक महिला और तीन युवक गिरफ्तार