सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गौमांस के साथ एक महिला और तीन युवक गिरफ्तार
सूरजपुर जिले की पुलिस लगातार गौ तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। गौ रक्षों की मदद से एक महिला और तीन युवक को गिरफ्तार किया है।
गौमांस के साथ एक महिला और तीन युवक गिरफ्तार
नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की पुलिस लगातार गौ तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान पुलिस को गौ रक्षों के द्वारा सूचना मिली कि, एक महिला और तीन युवक मृत गायों का मांस लेकर जा रहे है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि, चारों आरोपी ग्राम केशव नगर थाना विश्रामपुर का रहने वाला है।
यात्री बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी
वहीं 13 जनवरी को जशपुर जिले में सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। दरअसल, सभी यात्री शादी समरोह से लौट रहे थे, उस वक्त ही यह हादसा हुआ। आपको बता दें कि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
नशे में धुत चालक की लापरवाही है वजह
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र के खैरापाठ मोड़ के पास रात 10 बजे की है। जहां तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। आपको बता दें कि, बस में लगभग 50-60 यात्री सवार थे। इस बस का नाम चांदनी है, जो जशपुर से मरंगी तक चलती है। यह हादसा नशे में धुत चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से हुआ। इस हादसे के बाद बस चालक फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है और मामले की गहन जांच में जुट गई है।