टीम भाजपा में बड़ा बदलाव : श्रीवास्तव, भारती, रोहरा और वर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए गए, संभाग प्रभारियों की भी नियुक्ति

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अपनी नई टीम बनाई है। उनकी नई टीम में चार प्रदेश महामंत्री, तीन संभागों के प्रभारी और प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों की भी हुई नियुक्ति हुई है।    

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-02-02 20:52:00 IST
छत्तीसगढ़ के कई पदाधिकारी बदले गए

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। श्री देव ने अपनी नई टीम बनाते हुए चार नए महामंत्री बनाए हैं। संजय श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि, प्रदेश में विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को डिप्टी सीएम बना दिया गया। तब किरण देव की नियुक्ति बतौर प्रदेश अध्यक्ष की गई। तभी से उनकी टीम में बदलाव अपेक्षित था। आज उन्होंने जो नई टीम बनाई है उसमें संजय श्रीवास्तव के साथ ही राम जी भारती, जगदीश रोहरा, भरत लाल वर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। 

तीन नए संभाग प्रभारी बनाए गए

किरण देव ने राजा पांडेय को सरगुजा संभाग का प्रभारी बनाया है। अनुराग सिंह देव को बिलासपुर संभाग का प्रभारी बनाया है। वहीं रजनीश कुमार सिंह बस्तर संभाग के प्रभारी बनाए गए है। इनके अलावा विकास रंजन महतो प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों की भी हुई नियुक्ति की गई है। देखिए पूरी सूची... 

 
 
Tags:    

Similar News

शंकर नगर विद्या मंदिर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम: छात्रों को ड्रग्स के नुकसान और क़ानूनी प्रावधानों के बारे में दी जानकारी

ब्रह्मवीर सिंह के उपन्यास 'प्रत्याघात' का लोकार्पण: नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में समारोह, चित्रा मुदगल होंगी मुख्य अतिथि

24 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म: गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सरकारी कर्मचारियों के इलाज के लिए लेनी होगी मान्यता: अस्पतालों को देना होगा 50 हजार से 3 लाख रुपए तक का शुल्क

बलौदाबाजार में ट्रैफिक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: बुलेट राजा बनना पड़ा महंगा, चार चालकों से वसूला गया 20 हजार का जुर्माना