डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान : शिक्षक ईश्वरी घृतलहरे को किया गया सम्मानित, समता साहित्य अकादमी में कार्यक्रम का आयोजन

पीएमश्री स्कूल उघरा की शिक्षक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे को मिला डॉ. भीमराव अम्बेडकर का सम्मान। समता साहित्य अकादमी में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।  

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-04-15 18:40:00 IST
शिक्षक ईश्वरी घृतलहरे को डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान से सम्मानित किया गया।

बेमेतरा। भारतीय संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जन्म जयंती के अवसर पर पीएमश्री स्कूल उघरा विकासखण्ड बेमेतरा के ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे को धमतरी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया गया। 14 अप्रैल 2025 को गोंडवाना भवन धमतरी में समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के तत्वज्ञान में प्रादेशिक सम्यक प्रबोधन, काव्य पाठ एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। 

इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों के लगभग 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन अकादमी की संरक्षक सुशीला देवी वाल्मीकि ने दीप प्रज्वलित करके बाबा साहब डॉ अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया और कार्यक्रम का संचालन प्रांताध्यक्ष जी आर बंजारे ज्वाला ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र गान व भीम वंदना के साथ हुआ। अंचल के लब्ध प्रतिष्ठ कवियों- बिशाल सिंह ध्रुवे, लिकेश कुमार धृतलहरे, ईश्वरी प्रसाद धृतलहरे, संयुक्ता बोस, विरेन्द्र कुमार डड़सेना, रेखा देवी जलक्षत्री, पुरानिक लाल चेलक ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया। 

Dr. Bhimrao ambedakar award

उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्माानित किया गया

इस अवसर पर शैक्षणिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए हरीश साहू, भगवंतीन निराला, वंशिका चैहान, सावित्री कहार, पुरूषोत्तम पटेल, सविता छाटा, मोनासिंह परिहार, कुसुम निषाद, नैना निषाद, तारासिंह चैहान, निर्मला मानिकपुरी, परदेशी बैरी निर्मलकर, पूर्णिमा साहू, सोनू टंडन, मुरलीधर बारिक, भोजनाथ मधुकर, अनिल साहू, डेविड निराला, सुनीता भांडेकर, रामदास मानिकपुरी, अनमोल साहू, मोनिका ठाकुर, पूनम सोनवानी आदि को सम्मानित किया गया।

ये रहे मुख्य रूप से मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ जी सी भारद्वाज कुसुम, प्राचार्य शास. लक्ष्मणेश्वर स्नात महाविद्यालय खरौद जांजगीर चांपा, विशिष्ट अतिथि के रूप में राम मिलन रावटे शिक्षाधिकारी-दंतेवाड़ा, पारस दास मानिकपुरी समाज सेवी-दल्ली राजहरा, सुरेश कुमार ठाकुर (लोक गायक-रायपुर), व अनुसूईया बाई ध्रुव (सरपंच ग्राम पंचायत बगदेही ) उपस्थित थे। साथ ही इस अवसर पर प्रेम सायमन, जयंत कुमार ध्रुव, प्रेम नजीर, भागेश्वर पात्र, डॉ.ए.आर.ठाकुर, कमलेश दास मानिकपुरी, श्री राम डहरिया, मेहतर खापर्डे, तिलक सोनकर, ईराज दास महंत, गिरेन्द्र कुमार साहू, हरक मन्नाडे, एस.डी.बंजारे, डॉ.जे.एल.पाटले, संजय कुमार टंडन, सोहन लाल डहरिया, दिलीप कुमार देवांगन, रमेश निषाद, रजुला दास, संतुराम नुरेटी, गीता देशमुख, घनश्याम नगारची, मुन्ना गुप्ता, नागेन्द्र तिवारी, अमृतानंद सिंह आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Similar News