कांग्रेस को एक और झटका : महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनिता रावटे ने दिया इस्तीफा, उपेक्षा और अपमान का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव से महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनिता रावटे ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाते हुए अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है।
By : Ck Shukla
Updated On 2024-04-02 20:26:00 IST
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी है, इसी कड़ी में एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। जहां महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनिता रावटे ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाते हुए अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। वे प्रदेश में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।