9 नक्सलियों ने किया सरेंडर: इन पर 24 लाख का था ईनाम, इनमें माड़ डिवीजन का प्लाटून सदस्य भी शामिल
बीजापुर जिले में 9 ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। सभी नक्सलियों पर कुल 24 लाख रुपये का ईनाम था।
आत्मसमर्पित नक्सलियों को चेक देते हुए जवान
गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 9 नक्सलियों ने एसपी ऑफिस में सरेंडर किया। सभी पर कुल 24 लाख के ईनाम था। समर्पण करने वालों में माड़ डिवीजन में सक्रिय एक प्लाटून सदस्य,ACM स्तर के 3 समेत 9 ईनामी नक्सली शामिल है।
वहीं बीते सप्ताह प्रदेश के अलग- अगल स्थानों पर 44 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। जवानों द्वारा चलाए ऑपरेशन में अपने साथियों का मारा जाना और शासन के पुर्नवास निति से प्रभावित होकर इन्होने सरेंडर किया था। इन सभी पर दो करोड़ 10 रुपयों का इनाम था। जहां नारायणपुर में 8, कांकेर में 13 और उत्तरी बस्तर में 23 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर सुरक्षाबलों के सामने हथियार डाले। ये सभी नक्सली कई हिंसक घटनाओं और वारदातों में शामिल रह चुके हैं। इन सभी को शुरूआती इनाम 50-50 हजार रुपये का चेक दिया गया था।
बीजापुर में SZCM समेत 23 नक्सलियों ने किया था आत्मसमर्पण
बीजापुर में नक्सलियों के स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य जगदीश इरपा समेत कुल 23 नक्सलियों ने बीजापुर में समर्पण किया था। आत्मसमर्पण करने वाले 23 नक्सलियों पर 1 करोड़ 15 लाख रुपयों का इनाम था। इन्होने IG बस्तर, DIG दंतेवाड़ा, SP बीजापुर और DID CRPF के सामने नक्सलियों ने समर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में SZCM-01, DVCM-02, कंपनी PPCM-02, बटालियन एवं कंपनी पार्टी सदस्य -03, ACM-8, एरिया कमेटी पार्टी सदस्य-02, LOS सदस्य -04, जनताना सरकार अध्यक्ष-01, मिलिशिया कंपनी सदस्य-01 एवं जनताना सरकार उपाध्यक्ष-01 शामिल थे।