एक साल में मारे गए 3 सौ से अधिक नक्सली: दण्डकारण्य में सबसे बड़ा नुकसान, नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर किया स्वीकार

बीजापुर जिले में एक साल में 3 सौ 57 नक्सली मारे गए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा नक्सली दण्डकारण्य क्षेत्र में मारे गए हैं जिससे नक्सल संगठन को भारी नुकसान हुआ है।

Updated On 2025-07-15 10:38:00 IST

नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट 

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने एक प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें उन्होंने बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने को स्वीकार किया है। नक्सलियों ने 24 पेज का गोंडी बोली और इंग्लिश में बुकलेट भी जारी किया। वहीं नक्सली मारे गए साथियों की याद में नक्सली 28 जूलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाएँगे।


जारी प्रेस नोट के अनुसार, एक साल में 3 सौ 57 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में 1 सौ 36 महिला शामिल है। वहीं इन नक्सलियों में 4 सीसी मेम्बर 15 राज्य कमेटी के नक्सली भी थे। नक्सलियों ने आगे लिखा की नक्सल संगठन को सबसे बड़ा नुक़सान दण्डकारण्य में हुआ है। जहां पर 2 सौ 81 नक्सली मारे गए हैं।



Tags:    

Similar News

राजधानी में 23 जनवरी से पुलिस कमिश्नरी: गृह विभाग की अधिसूचना जारी, कमिश्नरेट में आएंगे 21 थाने

तीन दिवसीय गुरु दर्शन मेले की तैयारियां शुरू: गुरु बालक दास- खुशवंत साहब ने कलेक्टर और एसपी के साथ लिया व्यवस्थाओं का जायजा

शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय: बोले- छत्तीसगढ़ की धरती शहीद गैंदसिंह जैसे जनजातीय शौर्य और बलिदान की साक्षी

शिक्षक खगेन्द्र पाढ़ी को कलेक्टर ने किया सम्मानित: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़िया कंटेंट अपलोड कर विद्यार्थियों दे रहे आसान तरीके से शिक्षा