अमरकंटक से कांवड़ लेकर निकलीं भावना बोहरा: पंडरिया पहुंचने पर विधायक का हुआ भव्य स्वागत

मुखर वक्ता और भाजपा की पंडरिया से विधायक भावना बोहरा मां नर्मदा के उद्गम स्थल से जल लेकर भारमदेव तक की पदयात्रा पर हैं।

Updated On 2025-07-25 12:56:00 IST

 विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक कांवड़ पदयात्रा

संजय यादव- कवर्धा। छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा से भाजपा की विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से पवित्र मां नर्मदा का जल लेकर भोरमदेव मंदिर तक कांवड़ लेकर 151 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर निकली हैं।

शुक्रवार की सुबह पाँचवें दिन सैकड़ों की संख्या में साथी कांवड़ियों के साथ भावना बोहरा पंडरिया पहुँचीं। यहां पहुंचने पर नगरवासियों ने हर चौक-चौराहे पर उनका भव्य स्वागत किया। बरसते पानी के बीच कांवड़ियों और उनका स्वागत करने वालों का उत्साह इस दौरान देखते ही बन रहा था। प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ विधायक भावना बोहरा और उनके साथ सैकड़ों कांवड़िये लगातार आगे बढ़ रहे हैं। 

जलेश्वर महादेव का जलाभिषेक के बाद भोरमदेव में समापन
बता दें, यह यात्रा माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से शुरू हुई है, जो घने जंगलों, पहाड़ी रास्तों और उफनती नदियों-नालों को पार करते हुए आज पंडरिया पहुँची है। यह पवित्र यात्रा अब जलेश्वर महादेव डोगरिया में जलाभिषेक के बाद भोरमदेव मंदिर में समापन की ओर बढ़ रही है।

विधायक टोप्पो निकले बनारस से
वहीं सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो अपने 120 से अधिक साथियों के साथ बनारस से 425 किलोमीटर तक पदयात्रा करते हुए अंबिकापुर के लिए निकल गए हैं। उन्होंने सावन महीने में भगवान भोलेनाथ को गंगाजल चढ़ाने के लिए यह पदयात्राा शुरू की है। मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक रामकुमार टोप्पो हर साल बनारस जाते हैं और वहां अस्सी घाट से गंगाजल लेकर साथी कांवड़ियों के साथ पैदल ही कांवड़ लेकर मैनपाट के लिए निकलते हैं। मैनपाट पहुंचकर यहां चोरकी पानी नामक जगह पर भगवान शंकर का जलाभिषेक करते हैं।

Tags:    

Similar News

नवा रायपुर बनेगी सोलर सिटी: 18 विभागों के लिए 2370 किलोवाट की बनी योजना

बलौदा बाजार को मिला नया हैंगआउट ज़ोन: मंत्रियों ने किया चौपाटी का लोकार्पण, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़

50 हजार के ऑटो का डेढ़ लाख चालान: धमतरी के ऑटो मालिक पहुंचे कलेक्ट्रेट

महिला से छेड़छाड़ में नप गए दरोगा जी: गिरफ्तारी के बाद एसपी ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ को मिला देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार: उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित