रेस्क्यू ऑपरेशन: गहरी खाई में मिरी महिला को युवाओं ने 2 दिन बाद जींद निकाला

चिरमिरी: दो दिन से खाई में फंसी महिला को गांव के युवाओं ने जिंदा बचाया। 5 किलोमीटर पैदल सफर तय कर अस्पताल तक पहुंचाया। पढ़ें पूरी घटना।

Updated On 2025-07-10 11:54:00 IST

युवाओं ने महिला को किया रेस्क्यू 

रामचरित द्विवेदी- मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34 निवासी युवाओं ने मानवता, निर्भीकता और टीमवर्क की ऐसी मिसाल पेश की है, जो समाज को प्रेरणा देने वाली है। जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला दो दिनों से गहरी खाई में घायल अवस्था में पड़ी हुई थी, जिसे देखकर युवाओं ने बिना देरी किए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और उसकी जान बचाई।

इस साहसी अभियान में मुख्य भूमिका निभाने वाले युवाओं में निशांत, शनि, मोंटी, सुभाष महतो, आरकेश (मंटू पटेल), अंशु रजवाड़े और धीरज कुमार शामिल हैं। सबसे पहले निशांत, सनी और मोंटी को जंगल में नाले के पास खाई में गिरी महिला दिखाई दी। उन्होंने तुरंत राहुल भाई पटेल को इसकी सूचना दी। श्री पटेल ने आसपास के क्षेत्रों, विशेषकर खड़गवां में महिला की पहचान की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर कोई भी उसे लेने जाने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद भी हार न मानते हुए उन्होंने एक टीम तैयार की और बचाव कार्य को अंजाम दिया। 


रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रमुख चुनौतियाँ

1. गहरी खाई से महिला को साड़ी और डंडे की मदद से बाहर निकाला गया।

2. युवकों को 5 किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ी, जिसमें घना जंगल, नाले, गहरा पानी, अजगर और उसके बच्चे जैसी कठिनाइयाँ थीं।

3. जोखिम उठाते हुए भी युवाओं ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना महिला को खड़गवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।

सम्मान और प्रेरणा का पात्र
समाज को चाहिए कि ऐसे युवाओं की हौसला अफजाई करे और प्रशासन स्तर पर उन्हें सम्मानित किया जाए। ताकि, ऐसे कार्यों के लिए और भी लोग प्रेरित हो सकें।

Tags:    

Similar News

जनगणना में सवालों का ब्यौरा जारी: फर्श, दीवार, छत के साथ देंगे होंगे 33 जवाब

सरकार ने दी बड़ी राहत: 5-6 को दो दिन और होगी धान खरीदी

चीन में चल रही ड्राइवरलेस कार की टेस्टिंग: उड़न छू नहीं उड़ने वाली कारों का सपना, भविष्य में संभव

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा: सीएम बोले- कौशल उन्नयन से जोड़कर युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर

तुलसी डोंगरी के जंगल में बनाई गई फायर लाइन: यहां पिछले साल 10 बार लगी थी आग, कटाई, कंट्रोल बर्निंग पर दिया गया प्रशिक्षण