मैनपाट पहुंचा 9 हाथियों का दल: वन विभाग हुआ अलर्ट, लोगों को दूर रहने की दी चेतावनी

अंबिकापुर के मैनपाट में 9 हाथियों का दल विचरण करते हुए देखा गया है। इस दौरान वन विभाग की टीम अलर्ट होकर लोगों को सचेत रहने की चेतावनी दे रहा है।

Updated On 2025-06-05 09:39:00 IST

मैनपाट वन परिक्षेत्र में विचरण करते हुए हाथियों का दल

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटक स्थल मैनपाट में 9 हाथियों का दल पहुंचा है। हाथियों का दल जंगल सहित रिहायशी क्षेत्रों में विचरण कर रहा है।वहीं इन हाथियों पर वन विभाग की टीम पर बनाये हुए रखा है। साथ ही लोगों सचेत रहने की भी चेतावनी दी जा रही है। हाथियों का दल सरगुजा जिले के मैनपाट वन परिक्षेत्र के टाइगर पॉइंट के पास विचरण कर रहा है।

कुएं में गिरा हाथी का शावक
वहीं मंगलवार को रायगढ़ जिले में हाथी का शावक सूखे कुएं में गिर गया था। इस दौरान सूचना मिलने के बाद वन अमला ने मौके पर पहुंचकर शावक का रेस्क्यू किया था। शावक झुंड से भटक कर गांव की ओर आया था जहां पर वह सूखे कुएं में गिर गया था। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में 35 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है। यह घटना घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चारमार गांव की है।

Tags:    

Similar News