भैरमगढ़ अभयारण्य में मिला तेंदुए का शव: शरीर पर चोट के निशान, वन विभाग कर रही जाँच

भैरमगढ़ अभयारण्य में एक तेंदुआ घायल अवस्था में चार दिन तक कराहने के बाद मरा पड़ा मिला है।

Updated On 2025-08-29 15:02:00 IST

तेंदुए का शव

गणेश मिश्रा-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ अभयारण्य क्षेत्र में तेंदुए का शव मिला है। तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक वह तेंदुआ चार दिन से कराहता पड़ा था। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे माटवाड़ा से लगे अभयारण्य की पहाड़ी में तेंदुए में ग्रामीणों ने शव देखा। इसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि, कई दिनों से तेंदुआ घायल था जिसके चलते मौत हुई है।

4 दिनों से तेंदुए झाड़ियों में दर्द से कराह रहा था
ग्रामीणों ने बताया कि, बीते 4 दिनों से तेंदुआ जंगलों में स्थित घनी झाड़ियों में दर्द से कराह रहा था। इंद्रावती टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर संदीप बलगा ने बताया कि, तेंदुए का शव बरामद कर जाँच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि, तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान आपसी लड़ाई से आए होंगे।

कांकेर में तेंदुए की दहशत
वहीं 20 अगस्त को कांकेर जिले से तेंदुए से दहशत फ़ैल गया था । यहां के ग्राम बाबू सालेटोला के एक किसान के घर में देर रात तेंदुआ आ धमका इस दौरान भूखे तेंदुए ने घर के पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया और भाग निकला। यह पूरी घटना घर में लगे CCTV में कैद हो गई है। वहीं मामला सामने आने के बाद से ही वन विभाग की टीम तेंदुएं की निगरानी में लग गया है।

तेंदुए ने घर में घुसकर पालतू कुत्ते का कर डाला शिकार
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला ग्राम बाबू सालेटोला का है। यहां पर सोमवार की रात एक किसान धर्मेश साहू के घर की दीवार फांदकर तेंदुआ घर में घुस गया था। इस दौरान भूखे तेंदुए ने घर के पालतू डॉग को अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ कुत्ते को मुंह में दबाकर दीवार फांदकर जंगल की ओर तेजी सेभाग निकला। इससे पहले यह तेंदुआ भाजपा पार्षद के घर में भी जा घुसा था।

कुत्ते को बनाया शिकार
सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो उन्होंने देखा की आंगन में खून फैला हुआ है और उनका पालतू कुत्ता गायब है। इसके बाद उन्होंने घर के CCTV को खंगाला। जिसका विडियो देखने के बाद सभी दंग रह गए। विडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, रात के समय तेंदुआ घर में घुसा। इसके बाद उसने आंगन में सो रहे कुत्ते का गला दबोच लिया। एक दिन पहले ही भाजपा पार्षद के घर भी यह तेंदुआ घुसा था। 

Tags:    

Similar News