जशपुर जिले में अजीब चोरियां: दुधारू और गर्भवती गायों को उठा ले जा रहे चोर, तस्करी की आशंका

जशपुर जिले के कोतबा थाना क्षेत्र से चार पशु-पालकों के पांच गायों की चोरी हुई है। इसमें दो दुधारू गाय और तीन गर्भवती गायें शामिल हैं।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-06 11:46:00 IST

चार पशु-पालकों के पांच गायों की हुई चोरी 

मयंक शर्मा-जशपुर- कोतबा। जशपुर जिले में गौ तस्करी व गौ हत्या के मामलों पर लगाम कसने के लिए ‘ऑपरेशन शंखनाद’ चला रही है, लेकिन इसी बीच एक ही रात में चार पशु-पालकों के घरों से पांच गायों की चोरी हो गई है। इनमें दो दुधारू गायें और तीन गर्भवती शामिल हैं। मामला कोतबा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना से पशु-पालकों में चिंता बनी हुई है कि, अब चोरों ने घर के आसपास बैठी और घूम रही गायों को निशाना बना रहे हैं। चिंता की बात है कि, जिन पशुपालकों के गायों की चोरी हुई है, वे प्रतिदिन एक समय में दो से चार लीटर दूध देती थीं।


पहली घटना
कारगिल चौक निवासी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि, बीते शनिवार को उनकी गाय घर के पास खड़ी थी। वे घर घुसाने का प्रयास किये तो गाय नहीं गई लेकिन सुबह गाय लापता पाई गई। काफी खोजबीन के बाद भी गाय नही मिली। उन्होंने बताया कि, गाय सुबह 2 लीटर दूध देती थी और उसका बछड़ा 2 माह का हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके गाय को तस्करों के द्वारा ले जाया गया हैं।

दूसरी घटना
रायगढ़िया चौक निवासी जीवन बंजारा का कहना है कि, उनकी अच्छे नस्ल की गर्भवती देशी गाय थी। कभी-कभी फंदा तोड़कर आसपास घास खाने निकल जाती थी, लेकिन उसी शनिवार से घर से बाहर निकली काफी खोजबीन के बावजूद उन्हें नही मिली।

तीसरी घटना
नगर के वार्ड क्रमांक 8 के निवासी बंधापलिया नामक का है। उनका कहना है कि, उनकी गाय कभी भी अपने बछड़े को छोड़कर नही भागी थी। उन्होंने बताया कि उनका बछड़ा लगभग 25 दिन का हैं। वह प्रतिदिन अच्छी दूध देती थी। गाय के चोरी हो जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ ही बछड़े की सेवा में भारी परेशानी हो रही है।

चौथी घटना
वार्ड नंबर 20 स्व.तुलसी चौहान के घर की है। शनिवार रात दो गर्भवती गाय जो माँ बेटी थी वे भी लापता हो गई हैं।


तस्करी की आशंका
पीड़ित पशुपालकों ने उनके गायों की चोरी एक ही रात में हुये घटना को मवेशी तस्करी से जुड़े लोगों की होनी की आशंका व्यक्त कि हैं। उनका कहना है कि, नगर के मुख्यमार्ग में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने से चोरों की पहचान किया जा सकता हैं। पालकों ने कहा कि, कोतबा से महज 25 से 30 किलोमीटर में उड़ीसा में लगने वाले मवेशी बाजार हांडीपानी है जहां हर सप्ताह बड़ी मात्रा में मवेशियों के बाजार लगता है.जिसे बूचड़खानो में भेजने के लिये विभिन्न प्रान्तों में भेजा जाता हैं।

पिछले वर्ष भी हुई थी गर्भवती और दुधारू गायों की चोरी
गत वर्ष भी इसी तरह बरसात के मौसम में नगर के सवित निखाड़े, कन्हैया शर्मा, विजय बंजारा, प्रेम बंजारा सहित अन्य लोगों के दर्जनों मवेशियों की चोरी हुई थी। किसानों के लाख खोजने के बाद भी उन्हें नहीं मिली।

Tags:    

Similar News