चाची-भतीजे के रोमांस का करुण अंत: शादी के आड़े आ रही थी इसलिए ले ली जान
कोरबा जिले में एक भतीजे ने रिश्ते में लगने वाली चाची की गला घोंट कर हत्या कर दिया। इस मामले आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चाची भतीजे के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया हैं। जहां एक भतीजे ने रिश्ते में लगने वाली चाची की गला घोंट कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे 20 वर्षीय सुरेन्द्र पोर्ते को गिरफ्तार कर लिया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम 20 वर्षीय सुरेन्द्र पोर्त है। बताया जा रहा है कि, दो सालों से नंदबाई के बीच प्रेम प्रंसग चल रहा था। रविवार को भतीजे सुरेन्द्र पोर्ते के साथ मायके जाने निकली थी। लेकिन वह मायके नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों के इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच कर रही थी।
पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूला जूर्म
इसी दौरान सोमवार को मानगुरु जंगल में एक महिला की लाश मिलने की सूचना मिली। उसकी पहचान बांगो थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर डांघीआमा में रहने वाली नंद बाई उम्र 35 वर्ष से की गई। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस ने सुरेन्द्र पोर्त को गिरफ्तार उनसे पूछताछ की। कडाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जूर्म कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि, परिवार वाले मेरी शादी के लिए दूसरी लड़की देखना चाहते थे। जैसे यह बात नंदबाई को पता चली वह मना करने लग गई। वह अपने साथ सुरेन्द्र को रखना चाहती थी, लेकिन सुरेन्द्र राजी नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच हुआ। इसी विवाद के चलते युवक ने गला घोंट कर हत्या कर दिया।