पेड़ों की अवैध कटाई: चिपको आंदोलन की तर्ज पर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने पेड़ से चिपककर लगाई गुहार

बरबसपुर में पेड़ों की अवैध कटाई को रोकने के लिए ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन किया।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-05 13:36:00 IST

ग्रामीणों ने किया अनोखा प्रदर्शन

संजय यादव-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखण्ड़ के अंतर्गत ग्राम बरबसपुर में पेड़ों की अवैध कटाई को रोकने के लिए ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन किया। जिसमें गांव के दर्जनों आदिवासी महिलाओं और पुरुषों के साथ-साथ बच्चों ने भी चिपको आंदोलन की तर्ज पर पेड़ से चिपककर पेड़ों की अवैध कटाई को रोकने की गुहार प्रशासन से लगाई है।


मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने बताया कि, बरबसपुर में 50 एकड़ से ज्यादा वन भूमि में सागौन पेड़ की कटाई लगातार की जा रही है। जिसका विरोध करने के बावजूद किसी भी तरह का ध्यान नहीं दिया गया है। यही वजह है कि, इन आदिवासी ग्रामीणों को चिपको आंदोलन की तर्ज पर सांकेतिक प्रदर्शन करना पड़ा। 

हजारों सागौन पेड़ों की हुई कटाई
ग्रामीणों ने बताया कि अब तक हजारों सागौन पेड़ों की कटाई की जा चुकी है और वन भूमि पर अतिक्रमण करने की तैयारी है। इसको लेकर गांव के लोग चिंतित हैं और उन्हें इस तरह का प्रदर्शन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने वन कर्मचारियों पर भी संरक्षण का आरोप लगाया है। वहीं इस विषय पर जब रेंगाखार परिक्षेत्र के रेंजर से टेलीफोन पर बातचीत करना चाहा तो वह गोलमोल जवाब देते नजर आए।



Tags:    

Similar News

जनगणना में सवालों का ब्यौरा जारी: फर्श, दीवार, छत के साथ देंगे होंगे 33 जवाब

सरकार ने दी बड़ी राहत: 5-6 को दो दिन और होगी धान खरीदी

चीन में चल रही ड्राइवरलेस कार की टेस्टिंग: उड़न छू नहीं उड़ने वाली कारों का सपना, भविष्य में संभव

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा: सीएम बोले- कौशल उन्नयन से जोड़कर युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर

तुलसी डोंगरी के जंगल में बनाई गई फायर लाइन: यहां पिछले साल 10 बार लगी थी आग, कटाई, कंट्रोल बर्निंग पर दिया गया प्रशिक्षण

सूरजपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित: चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री के साथ बनाई जंबो कार्यकारिणी, मंडल पदाधिकारियों की भी घोषणा