बैंक जा रहे धान व्यापारी के कर्मचारी से लूट: 11 लाख 80 हजार रुपए, लेपटॉप लेकर फरार हुए 3 लुटेरे
जांजगीर-चाम्पा जिले में धान व्यापारी कर्मचारी 11 लाख 80 हजार रुपए बैंक में जमा कराने जा रहा था। इसी समय तीन युवकों ने रुपयों से भरा बैग उड़ा ले गए।
बम्हनीडीह थाना
मुकेश बैस-जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में धान व्यापारी का कर्मचारी लूट का शिकार हो गया। बाइक सवार तीन युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित कैश लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था। मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, धान व्यापारी किरीत ड़ड़सेना का कर्मचारी गिरीश देवांगन दोपहर 1 बजे 11 लाख 80 हजार रुपए बैंक में जमा कराने जा रहा था। इसी समय बाइक में सवार तीन युवकों ने रुपए से भरा बैग और लेपटॉप लेकर फरार हो गए। इस दौरान थाने पहुंचर कर्मचारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बम्हनीडीह पुलिस जांच में जुट गई है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल का भी मौका मुआयना किया है। वहीं अब पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही चौराहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
जांच-पड़ताल जारी
इस मामले में पुलिस का कहना है कि, कुछ संदेहियों को चिह्नांकित किया गया है। पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही ही। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।