फांसी पर लटकी मिली स्वीपर की लाश: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पत्नी और उसके प्रेमी पर लगा गंभीर आरोप

सूरजपुर में एक स्कूल के स्वीपर की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उसकी पत्नी और प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाया है।

Updated On 2025-06-24 14:31:00 IST

फांसी पर लटकी मिली स्वीपर की लाश

नौशाद अहमद - सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्कूल के स्वीपर की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजनों और पड़ोसियों ने स्वीपर की हत्या की आशंका जताई है। कुछ दिन पहले ही मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने उसकी हत्या करने की कोशिश की थी। पूरी घटना रेवटी थाना इलाके की बताई जा रही है।

पड़ोसियों ने बताया कि, स्वीपर अपनी पत्नी के अफेयर का विरोध करता था। जिससे तंग आकर पत्नी के प्रेमी ने पिकअप वाहन चढ़ाकर हत्या की कोशिश की थी। साथ ही मृतक के भाइयों के भी हत्या का प्रयास किया गया था। जिसके बाद आरोप सिद्ध होने पर महिला का प्रेमी जेल में है। लोगों ने यह भी बताया कि,स्वीपर अपनी पत्नी की दग़ा बाजी से तंग आकर नदी किनारे एक कमरे में रहता था।

किशोर पैकरा की हुई हत्या
वहीं राजधानी रायपुर के डीडी नगर में ट्रंक में लाश शिनाख्ती किशोर कुमार पैंकरा के रूप में हुई है। फिलहाल रायपुर पुलिस ने दिल्ली पुलिस और CISF की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रायपुर के इंद्रप्रस्थ इलाके में ट्रंक में एक युवक की लाश मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वहीं सबसे पहले पुलिस को उस दुकान का सुराग मिला जहां से ट्रंक खरीदा गया था।

आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रंक गोलबाजार पेटिलाइन से खरीदी गई थी। ट्रंक विक्रेता शब्बीर ने बताया कि, युवक-युवती ने ट्रंक खरीदा था। संदेही सुबह-सुबह ट्रंक खरीदने पहुंचे थे। शब्बीर ने पुलिस को संदिग्धों का हुलिया भी बताया। उसने कहा कि, वे एक कार में आए थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर फर्जी नंबर प्लेट वाली कार का पता लगाया गया। इसके बाद आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

Tags:    

Similar News