10 जुआरी गिरफ्तार: चार जिलों से आकर खेल रहे थे जुआ, 1 लाख 38 हजार नकद बरामद

धमतरी जिले के कुरुद पुलिस ने चार जिलों के जुआ के खेल रहे 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से 1 लाख 38 हजार नकद बरामद किया गया।

Updated On 2025-05-19 16:31:00 IST

 10 जुआरी गिरफ्तार

यशवंत गंजीर-कुरुद। धमतरी जिले के कुरुद पुलिस ने जुआ के खेल रहे 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में धमतरी ,रायपुर, राजनांगांव और बालोद के लोग शामिल है। जुआरियों के पास से 1 लाख 38 हजार नकद बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, ग्राम बोदाछापर के एक खार में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। इसके बाद पुलिस घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरी चार जिलों से आकर जुआ खेल रहे थे, जिसमें धमतरी, रायपुर, बालोद और राजनांदगांव के जुआरी शामिल है। पकड़े गए जुआरियों के पास 1 लाख 38 हजार रूपए और 52 पत्ते की ताश गटटी बरामद किया गया। बता दें कि, जिले में जब से नये एसपी आये तब से वे जुआ, सट्टा और अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे है। जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दिया है।
पकड़े गए जुआरियों के नाम

1. दूज लाल डहरिया, पिता गंगू डहरिया, उम्र 50 साल, सिवनी थाना, मुजगहन

2. सुदेव ढीमर, पिता संतोष ढीमर, उम्र 30 वर्ष, काकेतरा थाना चिखली जिला राजनांदगांव

3. गेंद लाल साहू, पिता गोपाल राम साहू, उम्र 30 वर्ष, बरगाही थाना लालबाग जिला राजनांदगांव

4. गोपेश कुमार, पिता स्व० नत्थू राम निर्मलकर, उम्र 44 वर्ष, अर्जुदा थाना अर्जुदा जिला बालोद

5. सुरेश पंसारी, पिता स्व० फल्लू राम पंसारी, उम्र 59 वर्ष, बनियापारा धमतरी थाना-जिला धमतरी

6. पुर्वेश चंद्राकर, पिता चन्दु चंद्राकर, उम्र 25 वर्ष, दोनर थाना अर्जुनी जिला धमतरी

7. प्रीतम कुमार साहू, पिता हीरा लाल साहू, उम्र 25 वर्ष, चर्रा थाना कुरूद जिला धमतरी

8. गज्जू उर्फ गजेन्द्र साहू, पिता तोरण साहू उम्र 28 वर्ष, मोंगरा थाना कुरूद जिला धमतरी

9. राजेश कुमार देवांगन, पिता रूपलाल देवांगन, उम्र 40 वर्ष, चर्रा थाना कुरूद जिला धमतरी

10. सुरेन्द्र साहू, पिता हरवंश साहू, उम्र 46 वर्ष, साकिन मोंगरा थाना कुरूद जिला धमतरी


Tags:    

Similar News