सीएम साय के हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी: सड़क मार्ग से सारंगढ़ के लिए हुए रवाना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलिकॉप्टर तकनीकी आ गई है। जिसके चलते सीएम साय सड़क मार्ग से सारंगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।
सीएम साय सड़क मार्ग से सारंगढ़ के लिए हुए रवाना
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई है। जिसके कारण विष्णुदेव साय हेलिकॉप्टर न जाकर सड़क मार्ग से सारंगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम साय के साथ अजय जामवाल और किरण देव भी मौजूद है। हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी की वजह से उड़ान नहीं भर सके। वहीं तकनीकी दल हेलिकॉप्टर की जांच में जुटा हुआ है।
सारंगढ़ रवाना होने से पहले सीएम सीएम विष्णुदेव साय ने पूर्व सीएम बघेल के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कहा- कानूनी प्रक्रिया है, कोई अपराध में फंसेगा। कानूनी प्रक्रिया तो होगी, कानून सबके लिए है। कोई कुछ भी बोलें। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सारंगगढ़ के लिए रवाना होने से पहले कहा- तिरंगा यात्रा मे शामिल होंगे। जिले को 186 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी।
श्रीराम की मूर्ति के साथ अभद्रता करने वालों पर होगी कार्रवाई - सीएम साय
सारंगगढ़ बिलाईगढ़ नया जिला बना है, नया बीजेपी कार्यालय का लोकार्पण होना है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी साथ में जा रहे है। कांकेर में प्रभु श्रीराम की मूर्ति के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल है। इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा-जो भी गलत काम करेगा उस पर कार्रवाई होगी।