सीएम साय ने जांजगीर में ली बैठक: अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का बजट बढ़कर हुआ 75 करोड़

अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक गुरुवार 7 अगस्त को जांजगीर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई।

Updated On 2025-08-08 09:07:00 IST

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक

जांजगीर-चांपा। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक गुरुवार 7 अगस्त को जांजगीर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीएम ने अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक के दौरान अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के बजट को 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ करने का फैसला लिया गया। साथ ही संत गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी के विकास के लिए 2 करोड़ का प्रावधान करने समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने अजा वर्ग के कल्याण के लिए किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। योजनाओं के के जमीनी असर पर अधिकारियों से चर्चा की और जनता को हो रहे लाभ की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि समाज के वंचित वर्गों तक योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचना चाहिए। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के बजट को 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ करने का फैसला लिया गया।

गिरौदपुरी के विकास के लिए 2 करोड़
गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी के विकास के लिए 2 करोड़ का प्रावधान किया गया। इसी तरह अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के प्रतियोगी परीक्षा में तैयारी की कोचिंग के लिए 50 लाख की मदद करने के साथ ही पायलेट बनने के लिए भी हर साल 5 युवाओं को प्राधिकरण की ओर से 15-15 लाख की मदद करने का फैसला लिया गया। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री, सांसद, विधायक, प्राधिकरण के सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी व कलेक्टर उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News

बलौदा बाजार में लॉन्च हुई ‘महिला टीम शक्ति': महिलाओं की सुरक्षा के लिए SP की पहल, मोटरसाइकिल रैली के साथ किया शुभारंभ

किसान आज और कल बेच सकेंगे धान: 50 हजार ऐसे जिनके टोकन कट चुके पर धान नहीं बिका

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो: तीन पर्यटकों की गई जान, 6 गंभीर रूप से घायल

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद