दंतेल हाथी ने सड़क पर सायकल सवार को दौड़ाया: जान बचाकर भागा राहगीर, देखिये वीडियो, कैसे बाल- बाल बची उसकी जान
अंतागढ़- आमाबेड़ा मार्ग पर दंतेल हाथी ने सायकल सवार पर हमला कर दिया। जिसके बाद राहगीर ऐन मौके पर सायकल छोड़ कर भाग गया। इस घटना का वीडियो अब जमकर वायरल रहा है।
दंतेल हाथी
फिरोज खान- भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के अंतागढ़- आमाबेड़ा मार्ग पर दंतेल हाथी ने सायकल सवार पर हमला कर दिया। जिसके बाद राहगीर ऐन मौके पर सायकल छोड़ कर भाग गया। जिसके बाद हाथी ने सायकल को पटक कर पैरों से कुचल दिया, यह देख राहगीर भाग खड़ा हुआ। जिसके वीडियो हमारे संवाददाता ने बना लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मिडिया पर जमकर वायरल रहा है।
एक दिन पहले यही दंतैल दुर्गुकोंदल क्षेत्र में देखा गया था। वन विभाग लगातार हाथी पर निगरानी रखे हुए है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोई भी हाथी देखने ना जाए। हाथियों को देखकर क्षेत्रीय लोगों में उत्सुकता के साथ दहशत भी व्याप्त है। इसके अलावा इस मार्ग पर लोग जाने से डर रहे हैं। वहीं हाथी बेखौफ इलाके में विचरण कर रहा है।
बीते महीने दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को कुचल कर उतारा था मौत के घाट
उल्लेखनीय है कि, बीते महीने धमतरी जिले में एक दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। गांव निवासी देवचरण अपने दोस्त के साथ पैदल रास्ते से जा रहा था। अचानक झाड़ियों से निकले एक हाथी ने दोनों पर हमला कर दिया। मृतक की पहचान देवचरण के रूप में हुई है। हमले में देवचरण को हाथी ने बेरहमी से कुचल डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त किसी तरह भागकर पास के खेतों में छिप गया और अपनी जान बचा सका।