दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर महिला को बनाया हवस का शिकार

सरगुजा जिले में एक युवक ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।

Updated On 2025-06-20 15:42:00 IST

आरोपी गिरफ्तार

आशीष कुमार गुप्ता -बतौली । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक युवक ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम रामगहन उर्फ़ बबलू यादव है। वह ग्राम करदना का रहने वाला है। बताया जर रहा है कि, 8 वर्ष पूर्व रामगहन से महिला की जान पहचान हुई। जान पहचान के बाद दोनों एक दुसरे से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान युवक ने वर्ष 2018 में शादी करने का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला जब शादी करने के लिए बोली तो वह इंकार कर दिया।

आरोपी ने स्वीकार जूर्म
इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी दौरान शुक्रवार को आरोपी युवक को पकड़कर उनसे घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की तो उसने अपना जूर्म स्वीकार कर लिया। इसके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया।

Tags:    

Similar News