भारी बारिश से गिरा घर: एक बच्ची की हुई मौत, 6 लोगों को निकाला गया सुरक्षित

बलरामपुर जिले में बारिश से कच्चा मकान गिरा गया। मकान गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। मकान में दबे 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-07-26 13:21:00 IST

भारी बारिश से गिरा घर 

कृष्ण कुमार यादव- बलरामपुर। मानसून के सक्रिय होने से बीते कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बलरामपुर जिले में बारिश से कच्चा मकान गिरा गया। इस दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। मकान में दबे 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बारिश की वजह से कई कच्चे मकान धराशायी हो गए हैं। वहीं बलरामपुर में मकान गिरने से 6 लोग दब गए। इसके बाद मोहल्ले वासियों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यह घटना रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 13 की बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

पूरा परिवार मलबे में दबा
लगातार बारिश से लगभग नदियां उफान पर हैं। कनहर नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, वहीं सिंदूर नदी गेउर नदी भी उफान पर है। लगातार बारिश की वजह से वार्ड क्रमांक 13 में एक कच्चा मकान ढह गया। घटना के समय प्रमोद रवि (35 वर्ष) अपनी पत्नी सुनीता व चार बच्चे-दीपक, राधा, काजल और खुशबू के साथ अंदर था। देर रात कच्चे मकान के भरभरा कर गिरने से पूरा परिवार मलबे में दब गया।

घायलों का इलाज जारी
मोहल्ले वालों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मासूम खुशबू की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका ईलाज चल रहा है।

Tags:    

Similar News

छत्तीसगढ़ को मिला देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार: उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित

SIR को लेकर बीजेपी प्रवक्ता ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत: ERO की शिकायत तथा दावा- आपत्ति का समय बढ़ाए जाने की मांग

भारती- आयुष ने दिल्ली में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में पीएम मोदी के सामने रखे अपने विचार