ट्रांसपोर्ट के नाम पर करोड़ों का घोटाला: आरोपी ने बैंक, फाइनेंस एजेंटों और आरटीओ कर्मचारियों को ठगा, तलाश जारी

बिलासपुर के एक युवक ने बैंक कर्मचारियों, फाइनेंस एजेंटों और आरटीओ के कुछ लोगों से करोड़ों की ठगी की है। मामले का खुलासा होने के बाद से फरार चल रहा है।

Updated On 2025-11-02 15:59:00 IST

शिकायत करने थाने पहुंचे पीड़ित कर्मचारी 

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से ट्रांसपोर्ट घोटाले का करोड़ों का मामला सामने आया है। राजकिशोर नगर निवासी सुबर्नो घोषाल ने बैंक कर्मचारियों, फाइनेंस एजेंटों और आरटीओ के कुछ लोगों से करोड़ों की ठगी की है। आरोपी ने ट्रांसपोर्ट कारोबार के नाम पर कई लोगों से गाड़ियां और दस्तावेज गिरवी रखवाकर भारी रकम ऐंठ ली।

शिकायतकर्ता तुहिन रॉय, सतीश टंटी और विनय सिंह ने बताया कि, सुबर्नो ट्रेवल्स के नाम पर वह लोगों को ट्रक और कैब सर्विस में निवेश का लालच देता था। कुछ महीनों तक रिटर्न देकर भरोसा जीता और फिर फर्जी दस्तावेज बनवाकर रकम हड़प ली। शिकायत में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने 26 से ज्यादा बैंक खाते खुलवाए, कई लोगों के नाम से क्रेडिट कार्ड बनवाकर हजारों रुपये खर्च किए और एजेंटों की मदद से iPhone जैसे प्रोडक्ट फाइनेंस करवाकर बेच डाले।

फरार आरोपी की तलाश जारी
बताया जा रहा है कि, आरटीओ के दलालों से भी उसके संपर्क थे, जिनकी मदद से वाहनों के फिटनेस और परमिट दस्तावेज तैयार करवाए जाते थे। आरोपी के पिता विकास चंद्र घोषाल जो सेवानिवृत्त SECL कर्मचारी हैं, उनके नाम का भी दुरुपयोग किया गया। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस से पूरे नेटवर्क की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।



Tags:    

Similar News

पीएम मोदी ने अपने भाषण में किया बस्तर का जिक्र: बोले- विकास की धारा अब बस्तर के गांव-गांव तक पहुंच रही

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग: एक युवक की जिंदा जलने से हुई मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

मेडिकल दुकान में चोरी का हुआ खुलासा: चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 77 हजार रुपये नकद बरामद

पीएम आवास योजना में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान: 10 महीने में ही 5 लाख घर बना लिए, पढ़िए किस जिले में बने सबसे ज्यादा मकान