धान खरीदी व्यवस्था हुई सुदृढ़: किसानों को मिल रही सुविधा, तीन दिनों में 171 किसानों से 125.92 हेक्टेयर रकबा समर्पण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप सुकमा जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूरी पारदर्शिता और सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।
किसानों को मिल रहा लाभ
लीलाधर राठी- सुकमा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप सुकमा जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूरी पारदर्शिता और सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी 25 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों से धान की खरीदी नियमित और व्यवस्थित रूप से की जा रही है।
कलेक्टर अमित कुमार ने कहा कि, किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा हर स्तर पर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। धान विक्रय के साथ-साथ किसानों ने रकबा समर्पण की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है। बीते तीन दिनों में 171 किसानों द्वारा 125.92 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया जाना इस बात का प्रमाण है कि, किसान शासन-प्रशासन की व्यवस्था पर भरोसा जता रहे हैं। सबसे अधिक रकबा समर्पण धान उपार्जन केंद्र कोंटा में दर्ज किया गया है।
अवैध धान परिवहन पर रखीं है नजर
उन्होंने ने कहा कि, अवैध धान की आवक पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी तंत्र स्थापित किया गया है। जिले में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों पर लगातार अंकुश लगाया जा रहा है। प्रशासन की इस सक्रियता से धान खरीदी प्रणाली में पारदर्शिता बनी हुई है और किसानों को उचित मूल्य के साथ सुरक्षित व्यवस्था का लाभ मिल रहा है।