बस्तर से गायब हो रहीं बच्चियां: महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी बोलीं- 54 बालिग- नाबालिग लड़कियां हैं गायब
छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी ने बताया कि, पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सुकमा में 14, दंतेवाड़ा में 35, बीजापुर में 5 अभी भी लापता हैं।
महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी
लीलाधर राठी- सुकमा। छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मंगवार को प्रेस वार्ता कर उन्होंने बताया कि, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर में कई बालिग- नाबालिग लड़कियां गायब हैं। आकड़ा देते हुए उन्होंने कहा कि, पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सुकमा में 14, दंतेवाड़ा में 35, बीजापुर में 5 अभी भी लापता हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, पिछले पांच से हमारे बस्तर संभाग से बालिग और नाबालिग लड़कियां गायब हो रही हैं। आज तक उनका रिकॉर्ड हमारे पुलिस रिकॉर्ड में भी नहीं है। यह अत्यंत चिंता का विषय का है। सुश्री सोरी ने आगे बताया कि, ऐसे तीन महीने पहले एक लड़की गायब हुई थी। पता करने पर पता चला कि, उसने राजस्थान में कोर्ट मैरिज कर ली है। ऐसे में उसे वापस लाना संभव नहीं है।
बच्चियों को अच्छे संस्कार देने की अपील
दीपिका सोरी ने माता- पिता से अपील करते हुए कहा कि, आप अपनी बच्चियों को ऐसे संस्कार दें कि, वे आपके अलावा किसी के उपर भरोसा ना करें। क्योंकि, बस्तर संभाग में हम देखते हैं कि, ह्यूमन ट्रैफिकिंग नहीं होता है। लेकिन इन सब आकड़ों को देखकर लगता है कि, बच्चियां देह व्यापार या ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार हो सकती हैं। ऐसे में ये आकड़े चिंता का विषय का हैं।