सुकमा में बड़ा समर्पण: 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, इनमें से चार पर था 8-8 लाख का ईनाम

सुकमा जिले में कुल 48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में से चार नक्सलियों पर आठ- आठ लाख का इनाम घोषित था

Updated On 2025-11-24 17:01:00 IST

15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

लीलाधर राठी-सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में कुल 48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में से चार नक्सलियों पर आठ- आठ लाख का इनाम घोषित था। वहीं दो नक्सलियों पर पांच लाख का इनाम का इनाम घोषित था। इनमें पांच महिला नक्सली भी शामिल है।नक्सलियों से एसपी किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

बताया जा रहा है कि, पीएलजीए बटालियन नंबर 1 में सक्रिय 4 हार्डकोर माओवादी सहित अन्य क्षेत्रों में सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में पीपीसीएम 4, एसीएम-2 पार्टी सदस्य 3 और अन्य 8 अग्र संगठन में सक्रिय सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों में से चार नक्सलियों पर आठ- आठ लाख का इनाम घोषित था। दो नक्सलियों पर पांच लाख का इनाम का इनाम घोषित था। कुल 48 लाख के 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। 




Tags:    

Similar News