महिला समूहों को विधायक की सौगात: MLA रामकुमार टोप्पो ने महतारी सदन निर्माण का किया भूमिपूजन
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की गरिमामयी मौजदूगी में 30 लाख की स्वीकृति से महतारी सदन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
भूमिपूजन करते विधायक रामकुमार टोप्पो
आशीष कुमार गुप्ता- बतौली। सरगुजा के बतौली में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की गरिमामयी मौजदूगी में 30 लाख की स्वीकृति से महतारी सदन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि, महतारी सदन का निर्माण क्षेत्रीय महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उन्हें आर्थिक, सामाजिक एवं प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन की महतारी सशक्तिकरण पहल के तहत महतारी सदन निर्माण कार्य 30 लाख की राशि से किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि, महतारी सदन का निर्माण क्षेत्रीय महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उन्हें आर्थिक, सामाजिक एवं प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह सदन स्व-सहायता समूहों के लिए एक सशक्त मंच होगा जहां आजीविका विकास एवं सामाजिक गतिविधियां चल सकेंगी।
बुनियादी सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता
उन्होंने ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और महिला विकास को जिला एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता बताया। जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण में महतारी सदन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। यह परियोजना महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक नयी दिशा होगी और क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिला से विनोद हर्ष ,जिला पंचायत सदस्य नानमणि पैंकरा ,जनपद अध्यक्ष अनीता तिर्की,उपाध्यक्ष मंजूहरी गुप्ता , कार्यक्रम के प्रभारी ललिता तिर्की, सुधा सिंधु महराज, संगीता कंसारी, नीरू मिस्त्री, राजेन्द्र पैंकरा, द्वारिका सिंह, श्रवण यादव, पुरूषोतम पैंकरा, विशाल गुप्ता, बतौली सरपंच जगरमती पैंकरा सहित अधिकारीगण, समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।