प्रबुद्धजन सम्मेलन: सांसद, विधायक और नेताओं ने जनता से किया संवाद, साहित्यकार और शिक्षक हुए सम्मानित

राजिम में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान सांसद, विधायक ने जनता से सीधा संवाद किया।

Updated On 2025-09-23 12:32:00 IST

प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए सांसद, विधायक और भाजपा नेता

श्याम किशोर शर्मा- राजिम। भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद ने राजिम में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान मौजूद सांसद, विधायक और नेताओं ने जनता से सीधा संवाद किया। साथ ही जनता को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। विधायक रोहित साहू ने कहा कि, सेवा पखवाड़ा समाज के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा का संकल्प है।

सांसद रुपकुमारी चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि, यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के उन स्तंभों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का एक मंच है, जिन पर हमारे समाज की नींव टिकी है। वहीं पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के सेवा ही संगठन के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।


संगठित होकर काम करने पर दिया जोर
राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा- आज हमारे बीच वकील, शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी और अन्य सम्मानित प्रबुद्धजन उपस्थित हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय विषय है। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि, सभी प्रबुद्धजन का अनुभव और ज्ञान हमारे लिए अमूल्य है। हम चाहते हैं कि, आप हमारे साथ मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करें, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर मिले और सभी का जीवन खुशहाल हो। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना भारत को परम वैभव तक पहुंचाना है।

शिक्षक और साहित्यकारों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवी और साहित्यकार भी शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक मुन्नालाल देवदास,दीप्ति मिश्रा और साहित्यकारों का श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा की सांसद रुपकुमारी चौधरी,राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, विधायक रोहित साहू,पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर,जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News