आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान: सिहावा के सम्मेलन में वक्ताओं ने स्वदेशी अपनाने पर दिया बल

सांसद भोजराज नाग ने कहा- स्वदेशी अपनाने से ही सशक्त होगा भारत। केदार गुप्ता ने बताया 'पंच परिवर्तन' को माध्यम। महापौर रामू रोहरा ने की सभी से भागीदारी की अपील।

Updated On 2025-10-14 20:20:00 IST

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 

गोपी कश्यप- नगरी। भारतीय जनता पार्टी, जिला धमतरी के तत्वावधान में आज देऊरपारा सिहावा स्थित पवित्र कणेश्वर मंदिर परिसर में 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 2025' विषय पर विधानसभा स्तरीय भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलेभर से जनप्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठन, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में धमतरी नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर अपने विचार रखते हुए कहा कि, जब देश का प्रत्येक नागरिक अपने कौशल और स्थानीय संसाधनों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनेगा, तभी सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव होगा।

केदार गुप्ता ने बताए 'पंच परिवर्तन'
वहीं कार्यक्रम के दूसरे मुख्य वक्ता केदार गुप्ता, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक ने 'पंच परिवर्तन' विषय पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि, कुटुंब प्रबोध, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वबोध और नागरिक कर्तव्य — ये पांच स्तंभ भारत को आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त आधार प्रदान करते हैं।  


स्वदेशी ही सशक्त भारत की रीढ़ : सांसद नाग
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग ने अपने संबोधन में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को अपनाने पर बल देते हुए कहा कि, स्वदेशी ही सशक्त भारत की रीढ़ है। जब हम अपने ही देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करेंगे, तभी हमारे किसान, कारीगर और उद्योगपति सब एक साथ सशक्त बनेंगे। उन्होंने कहा कि, आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल आर्थिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान का आंदोलन है।

प्रकाश बैस, महेन्द्र पांडे, चंद्रकला साहू ने भी संबोधित किया
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला महामंत्री महेन्द्र पांडे, एवं जिला मंत्री चंद्रकला साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का उद्देश्य स्थानीय संसाधनों, कौशल विकास और स्वदेशी उत्पादों के माध्यम से राष्ट्र को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। भाजपा जिला धमतरी ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवा वर्ग और बुद्धिजीवियों से आव्हान किया कि, वे आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़कर स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार, कौशल विकास और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

लिया गया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में 'भारत को आत्मनिर्भर' बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ सभा का समापन जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों के बीच हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्मेलन प्रभारी अकबर कश्यप, विजय यदु, मोहन नाहटा, एवं विकल गुप्ता की विशेष भूमिका रही।

इनकी भी रही उपस्थिति
साथ ही पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, टिकराम कंवर, अजय ध्रुव, गरिमा नेताम, महेश गोटा, हृदय साहू, दिनेश्वरी नेताम, कमल डागा, रवि दुबे, मोहन पुजारी, दिव्येंद्र परिहार, मोनू साहू, दीपक साहू, नरसिंह मरकाम, विनय देवांगन, चेलेश्वरी साहू, प्रतिमा देवगन, रामेश्वरी साहू, ऋतु साहू, ईश्वरी नेताम सहित भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं जिला पदाधिकारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News