नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त: 17 रायफल, रॉकेट लांचर और हथियार बनाने के सामान बरामद

सुकमा में जवानों ने नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। मौके से 17 रायफल, रॉकेट लांचर और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

Updated On 2025-11-04 12:29:00 IST

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से बरामद हथियार

लीलाधर राठी- सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा के जंगलों में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान जवानों ने नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त किया। मौके से 17 रायफल, रॉकेट लांचर और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। डीआरजी टीम की रणनीतिक कार्रवाई से माओवादी नेटवर्क पर करारा प्रहार किया गया है।

नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री एक समय में हथियारों की मरम्मत और निर्माण का था। लेकिन अब यह गुप्त अड्डा मलबे में तब्दील हो गया है। कार्रवाई के संबंध में पुलिस ने कहा- माओवादियों के पास अब सिर्फ एक रास्ता, पूना मार्गेम पुनर्वास से पुनर्जीवन। आत्मसमर्पण करने वालों को सम्मान, सुरक्षा और नया जीवन मिलेगा।

नक्सलियों ने जारी किया वीडियो
वहीं बीजापुर में सरेंडर करने वाले साथियों के खिलाफ नक्सलियों ने गोंडी बोली में वीडियो जारी किया है। वीडियो में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को दिखाकर उन्हें गद्दार बताया गया। नक्सलियों ने वीडियो के जरिये गोंडी में कहा है कि, पार्टी और जनता को धोखा देकर अब सब पलट गए है,अब जनता और जनताना सरकार को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं।

संगठन को ख़त्म करने की साजिश बताया
अब JRD और भूमकाल के लोगों को फटाखा फोड़ने के साथ PLGA और मिलिशिया के लोगों को IED प्लांट करने से मना कर रहे हैं। संगठन को दो फाड़ में बांटकर स्मारकों को तोड़ा जा रहा है। MLM सिद्धांत को खत्म होने की बात कर रहे हैं, परंतु याद रखो ये सब रहेगा पर तुम कभी वापस नहीं आ पाओगे।

Tags:    

Similar News