रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी 8 को: निगम की तैयारियां पूरी, कुंड में विसर्जन 6 सितंबर से शुरू

गणेश चतुर्थी पर्व पर मूर्तियों के विसर्जन को लेकर रायपुर नगर निगम आयुक्त ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। 8 सितम्बर को विसर्जन झाकियां निकलेगी।

Updated On 2025-09-03 20:45:00 IST

गणेश विसर्जन  

रायपुर। गणेश चतुर्थी पर्व पर मूर्तियों के विसर्जन को लेकर रायपुर नगर निगम आयुक्त ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। 6 सितम्बर से महादेव घाट के विसर्जन कुंड में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू होगा। 8 सितम्बर को विसर्जन झाकियां निकलेगी। जिसकी शुरुआत शारदा चौक से होगी। 6 से 12 सितम्बर तक निगम अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

लाखे नगर चौक से महादेव घाट रिंग रोड तक वन-वे ट्रैफिक रहेगा। विसर्जन केवल विसर्जन कुंड में ही, नदी में मूर्तियों का विसर्जन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। विसर्जन स्थल पर पूजन सामग्री अलग रखी जाएगी। इस बार नदी के जल को दूषित होने से बचाने पर जोर दिया जायेगा। इसके साथ ही ध्वनि प्रदूषण पर भी निगरानी रहेगी।

आयुक्त ने किया समिति का गठन
आयुक्त ने नगर निगम रायपुर की ओर से गणेश विसर्जन स्थल महादेव घाट खारून नदी के तट पर सम्पूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था करने निगम अधिकारियों की एक समिति गठित कर दी है। इस समिति के नोडल अधिकारी अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय मो. नं. 9424264100 को बनाया गया है। समिति में प्रभारी अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर मो.नं. 9425502640, प्रभारी अधीक्षण अभियंता राजेश नायडू मो. नं. 9644000770, प्रभारी नगर निवेशक आभास मिश्रा मो. नं. 9907992294, जोन 8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल मो.नं. 9238343470, जोन 6 कमिश्नर हितेन्द्र यादव मो.नं. 8253087778, उपायुक्त स्वास्थ्य प्रीति सिंह मो. नं. 8319517473 को सम्मिलित किया गया है। यह प्रशासनिक समिति गणेश विसर्जन के लिए, शामियाना, लाईट, माईक, गोताखोर, चिकित्सा सुविधा आदि की व्यवस्था करेगी। इस समिति को आवश्यक सहयोग देने जोन 8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल मो.नं. 9238343470 को निर्देशित किया गया है।

Tags:    

Similar News