संजीव शुक्ला ने जमा किया आवेदन: आब्जर्वर ने की वन-टू-वन चर्चा, रायपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 35 दावेदार
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का शुक्रवार को अहम दिन था। एआईसीसी से आए आब्जर्वर प्रफुल्ल गुडाधे ने आज दावेदारों से एक-एक कर बात की।
युवा नेता संजीव शुक्ला ने प्रभारी प्रफुल्ल गुडाधे के समक्ष आवेदन जमा किया
रायपुर। रायपुर जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों से प्रभारी ने वन टू वन चर्चा की। इसी दौरान दिल्ली से आए प्रभारी प्रफुल्ल गुडाधे के समक्ष कांग्रेस के युवा नेता संजीव शुक्ला ने अपना आवेदन जमा किया। उल्लेखनीय है कि, रायपुर जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 35 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन किया है। हालांकि, इनमें से छह-सात ही गंभर दावेदार माने जा रहे हैं। युवा होने के नाते संजीव शुक्ला का नाम भी गंभीर दावेदारों में शामिल है।
उल्लेखनीय है कि, जिन नेताओं की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है उनमें विनोद तिवारी, संजीव शुक्ला, सुबोध हरितवाल, दीपक मिश्रा, श्रीकुमार मेनन, शिवकुमार ठाकुर, सुनील कुकरेजा और पंकज मिश्रा के अलावा एक-दो और नाम भी शामिल हैं। वहीं अपने-अपने पसंद का जिलाध्यक्ष बनवाने के लिए कांग्रेस से वरिष्ठ नेता भी लाबिंग करने में लगे हुए हैं। पर्यवेक्षक ने शुक्रवार को सभी 35 दावेदारों से एक-एक कर चर्चा की। अब वे पैनल तैयार करेंगे। इन्हीं में से एक नाम एआईसीसी बतौर जिलाध्यक्ष घोषित करेगा।
ये माने जा रहे हैं प्रमुख दावेदार
विनोद तिवारी- विनोद तिवारी एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष रायपुर, लोकसभा अध्यक्ष, युवा कांग्रेस रायपुर, शहर उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस रायपुर के पद और संयुक्त महासचिव एवं सचिव पीसीसी रहे हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के संचालक मंडल के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दी।
संजीव शुक्ला- संजीव शुक्ला ने बीकॉम, एमकॉम और LLB की पढ़ाई की है। वर्ष 1999 में NSUI वे जिला महामंत्री बने, वर्ष 2002 में प्रदेश महासचिव बने, वर्ष 2008 उत्तराखण्ड चुनाव में वे DRO बनाए गए। वर्ष 2009 में वे NSUI के निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बने. वर्ष 2017 में युवा कांग्रेस के निर्वाचित प्रदेश बने। वर्ष 2018 में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए। इसके साथ ही वे 2020 से 2023 तक वे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार के प्रभारी बने।
सुबोध हरितवाल- वर्तमान प्रदेश महासचिव हैं। उन्होंने युवा कांग्रेस और राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में युवा कांग्रेस में कार्य किया।
पंकज मिश्रा- एनएसयूआई से कांग्रेस में सक्रिय रहे, वर्तमान में प्रदेश सचिव भी हैं। अन्य दावेदारों में सुनील कुमार बाजारी शामिल हैं, वे 4 दशक से कांग्रेस में सक्रिय हैं।
शिव सिंह ठाकुर- वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस में संयुक्त महामंत्री हैं। उन्होंने आरडीए सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं भी दी हैं।
दीपक मिश्रा- प्रदेश कांग्रेस के महासचिव का पद संभाल रहे हैं और कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
सुनील कुकरेजा- रायपुर शहर कांग्रेस अघ्यक्ष पद के अन्य दावेदारों में सुनील कुकरेजा पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस उत्तर विधानसभा और रायपुर लोकसभा रह चुके हैं।
श्रीकुमार मेनन- युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। निगम की राजनीति में पिछले कई सालों से सक्रिय हैं।