सीएम हाउस में जनदर्शन: हनुमंत राव का नहीं बना था राशन कार्ड, मुख्यमंत्री ने तत्काल राशन कार्ड बनाने के दिए निर्देश

60 वर्षीय श्रमिक हनुमंत राव का राशन कार्ड नहीं बना था। जनदर्शन में सीएम विष्णुदेव साय मिलकर उन्होंने अपनी व्यथा बताई तो उन्होंने तत्काल राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

Updated On 2026-01-08 17:14:00 IST

जनदर्शन में श्रमिक हनुमंत राव की समस्याएं सुनते सीएम विष्णु देव साय  

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय से जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री सभी से बड़ी ही आत्मीयता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उसी क्रम में रायपुर के 60 वर्षीय अविवाहित श्रमिक हनुमंत राव ने मुख्यमंत्री से मिलकर कर उन्हें बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है। जिसकी वजह से वे शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने तत्काल श्री राव का राशन कार्ड बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री को श्री राव ने बताया कि वे राजधानी रायपुर के तात्यापारा वार्ड में लगभग 60 वर्ष से निवासरत हैं। पूर्व में उनके माता-पिता के राशन कार्ड में उनका भी नाम जुड़ा था, जिससे उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिलता था। उनके माता-पिता की अब मृत्यु हो चुकी है। वे अविवाहित हैं और अकेले जीवन यापन करते हैं। राशन कार्ड नहीं होने की वजह से उन्हें खाद्य विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने व्यथा को बहुत आत्मीयता से सुना और अधिकारियों को तत्काल श्री राव को राशनकार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

सीएम साय ने लकवाग्रस्त महिला को दी पांच लाख की मदद
सीएम विष्णु देव साय ने जनदर्शन में महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम बड़ेटेमरी निवासी बसंती साव को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना के तहत 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि की तत्काल स्वीकृत मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए आर्थिक सहायता की त्वरित स्वीकृति पर आभार जताया।

Tags:    

Similar News

गोवा में 'आदि लोकोत्सव' पर्व–2025: सीएम साय हुए शामिल, बोले- राष्ट्रबोध का संगम बना यह आयोजन

दंतेवाड़ा में 63 माओवादियों का समर्पण: सीएम साय बोले- बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान

विवि. खेल में दक्षिण क्षेत्र की ऐतिहासिक छलांग: राज्य स्तरीय स्पर्धा में उपविजेता बनकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया गौरव

कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार: धोखाधड़ी के मामले में 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन: 8 मिनट में 200 सवाल हल कर जगदलपुर के बच्चों ने रचा कीर्तिमान

अवैध रूप से डुप्लीकेट यूरिया की बिक्री: पुलिस की बड़ी कार्रवाई में एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार