सीएम साय ने कोतबा को दी बड़ी सौगात: 51.73 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के कोतबा में आयोजित कार्यक्रम में की कई घोषणाएं, 51.73 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

Updated On 2026-01-25 10:43:00 IST

सीएम विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ तेजी से विकास और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा है। नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौती अब समाप्ति की और है और प्रदेश के हर कोने में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के कोतबा में आयोजित भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि, आज छत्तीसगढ़ एक सुरक्षित, सशक्त और विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में लगभग 51.73 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने कोतबा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भवन, तहसील लिंक कोर्ट की स्थापना, रेस्ट हाउस निर्माण, इंडोर स्टेडियम का निर्माण, कोतबा जल आवर्धन योजना के लिए आवश्यक अतिरिक्त राशि, कोकियाखार में सामुदायिक भवन निर्माण तथा बागबहार में सप्ताह में एक दिन एसडीएम (लिंक कोर्ट) लगाने की घोषणा की। उन्होंने आज जिन कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया उनमें मुख्य रूप से 4.37 करोड़ रूपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के कार्य का भूमिपूजन और 9.85 करोड़ रूपए से निर्मित जल आवर्धन योजना और प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण शामिल हैं।


750 सड़कों को मंजूरी मिल चुकी
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अधिकांश गारंटी पूरी कर दी गई है। लोगों को इसका सीधा फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि, किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य के सिंचाई परियोजनाओं के मरम्मत और विकास के लिए लगभग 3 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 750 सड़कों को मंजूरी मिल चुकी है।

2047 तक छत्तीसगढ़ विकसित राज्य होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने छत्तीसगढ़ की अग्रणी भूमिका रहेगी। वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य की श्रेणी में लाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। नई औद्योगिक नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ को अब तक 7.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। जिन पर तेजी से काम हो रहा है।


मेधावी छात्र-छात्राओं को चेक दिया गया
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 36वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के तहत जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय, विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती, अंत्यावसायी सहकारी वित्त, विकास निगम के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बेसरा, पूर्व विधायक भरत साय, सहित अनेक जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News

'PRESS' लिखी हुई कार में शराब तस्करी का भंडाफोड़: लग्जरी इनोवा से 15 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फारर

हरिभूमि- आईएनएच का जिला संवाद आज: बिलासपुर में होगी 25 बरस के सफर पर चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पदकों का किया ऐलान: छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा सम्मान

पंद्रह साल में पहली बार 'लंबी ठंड': राजधानी समेत पूरा प्रदेश रहा प्रभावित, अब कम होने लगा असर

अंबिकापुर के बिलासपुर चौक में सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, चालक फरार

बस्तर के दंतेश्वरी मंदिर में लाखों की चोरी: सोने-चांदी के जेवरात निकालता चोर सीसीटीवी में कैद