केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पदकों का किया ऐलान: छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा सम्मान

गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पदकों की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय और विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Updated On 2026-01-25 12:08:00 IST

विशिष्ट सेवाओं के लिए पदक से होंगे सम्मानित

रायपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर के पुलिस अधिकारीयों को दिए जाने वाले पदकों की घोषणा कर दी है। इस प्रतिष्ठित सूची में छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व का क्षण है, क्योंकि राज्य के 11 पुलिस अधिकारीयों को उनके उत्कृष्ट कार्य, साहस और सेवा भावना के लिए सम्मानित किया जाएगा।

इनमें से 10 अधिकारीयों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्रदान किया जाएगा, जबकि एक अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए यह सम्मान मिलेगा। यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस की प्रतिबद्धता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।


इन अधिकारी होंगे शामिल
सराहनीय सेवाओं के लिए पदक पाने वाले अधिकारियों में आईजी राम गोपाल गर्ग, एसएसपी शशि मोहन सिंह, एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, राजश्री मिश्रा, एडिशनल एसपी निवेदिता पॉल, मनीषा ठाकुर, तारकेश्वर पटेल, डीएसपी उनेजा खातून, जयलाल मरकाम और हजारीलाल साहू शामिल हैं। वहीं विशिष्ट सेवाओं के लिए एएसआई राम अवतार सिंह राजपूत को पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Tags:    

Similar News

'PRESS' लिखी हुई कार में शराब तस्करी का भंडाफोड़: लग्जरी इनोवा से 15 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फारर

हरिभूमि- आईएनएच का संवाद आज: बिलासपुर में होगी 25 बरस के सफर पर चर्चा

सीएम साय ने कोतबा को दी बड़ी सौगात: 51.73 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

पंद्रह साल में पहली बार 'लंबी ठंड': राजधानी समेत पूरा प्रदेश रहा प्रभावित, अब कम होने लगा असर