धर्म परिवर्तन पर छत्तीसगढ़ में दो जगह बवाल: दुर्ग में बैठक की आड़ में धर्मांतरण के आरोप, कांकेर में शव दफ़न के दौरान हंगामा

दुर्ग में सामाजिक बैठक की आड़ में धर्मपरिवर्तन को लेकर जमकर बवाल हो गया। वहीं कांकेर में धर्मांतरित महिला के शव दफ़न का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया है।

Updated On 2025-11-23 13:22:00 IST

धर्मान्तरित महिला के शव दफ़न को लेकर हुआ बवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर और दुर्ग जिले से धर्म परिवर्तन के दो अलग- अलग मामले सामने आए हैं। दुर्ग में सामाजिक बैठक की आड़ में धर्मपरिवर्तन को लेकर विवाद गहरा गया। साहू समाज के व्यक्ति पर धर्मान्तरण कराने का आरोप लगा है। आरोपी व्यक्ति ने पूर्व में खुद भी धर्मपरिवर्तन कर चूका है। मामले में विवाद बढ़ता देख तहसीलदार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान अधिकारी ग्रामीणों को समझाइश देते हुए नजर आए। पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

वहीं कांकेर विधायक आशाराम नेताम के गृह ग्राम बेवरती में भी धर्मान्तरित महिला के शव दफ़न को लेकर जमकर विवाद हो गया। इस दौरान महिला की मौत के बाद गांव का एक परिवार शव दफ़न की तैयारी कर रहा था। इसी बीच ग्रामीणों ने धर्मान्तरित महिला के शव दफ़न का विरोध किया। परिवार को ग्रामीणों ने घेरा लिया है।




Tags:    

Similar News

पीएम मोदी ने अपने भाषण में किया बस्तर का जिक्र: बोले- विकास की धारा अब बस्तर के गांव-गांव तक पहुंच रही

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग: एक युवक की जिंदा जलने से हुई मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

मेडिकल दुकान में चोरी का हुआ खुलासा: चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 77 हजार रुपये नकद बरामद

पीएम आवास योजना में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान: 10 महीने में ही 5 लाख घर बना लिए, पढ़िए किस जिले में बने सबसे ज्यादा मकान