सुकमा में 27 नक्सलियों का सरेंडर: इनमें 10 महिलाएं, इन पर कुल 50 लाख रुपये का था ईनाम

सुकमा जिले में 10 महिला और 17 पुरुष नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। सभी पर कुल 50 लाख के ईनाम था।

Updated On 2025-10-15 12:34:00 IST

27 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

लीलाधर राठी- सुकमा। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सल संगठनों में खलबली मची हुई है। जिसके चलते नक्सली दहशत में आकर हथियार डाल रहे हैं। वहीं एक बार फिर सुकमा जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पर 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, सभी पर कुल 50 लाख के ईनाम था। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 10 महिला और 17 पुरुष नक्सली शामिल है।

वहीं मंगलवार को नक्सल नेता सोनू उर्फ भूपति अपने 61 साथियों के साथ गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। उसने अपने साथ 50 हथियार भी सरेंडर कियें हैं। भूपति बड़े कैडर का नक्सली था। यह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में मोस्ट वांटेड है। इस पर करीब 1 से डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम घोषित है। संघर्ष विराम को लेकर सोनू उर्फ भूपति द्वारा जारी प्रेस नोट के बाद संगठन में खलबली मची थी। नक्सल संगठन ने सोनू और उनके साथियों से हथियार छीनने PLGA को दिए थे निर्देश। सोनू की जान को अपने ही साथियों से ख़तरा था। इसी बीच उसके समर्पण करने की खबर आ रही थी।

भूपति ने ही झीरम घाटी हमले को दिया था अंजाम
गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्म समर्पण करने वाला सोनू और भूपति यह वही नक्सली कमांडर है, जिसने झीरम हमले को अंजाम दिया था। इसी के इशारे पर महेंद्र कर्मा, नंदकुमार पटेल और उनके बेटे की हत्या की गई थी। जिसमें कांग्रेस ने अपने शीर्ष नेतृत्व को भी खो दिया था। उसके बाद से ही सोनू और भूपति की तलाश सुरक्षा एजेंसी को थी। सोनू के आत्म समर्पण के बाद अब सवाल यह उठना रहा है कि, क्या अब भी झीरम कांड की हकीकत से पर्दा उठ पाएगा या सवाल जिंदा रहेंगे?

लगभग 70 साल का है भूपति
नक्सल नेता सोनू उर्फ भूपति को मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ विवेक उर्फ भूपति उर्फ सोनू उर्फ लक्षन्ना उर्फ रूसी के नाम भी जाना जाता है। पिता वेंकटैय्या, उम्र 69/2024 जाति ब्राम्हण, निवासी ग्राम पेद्दापल्ली, जिला करीमनगर, तेलंगाना राज्य। शिक्षा बी. कॉम, पत्नी डीवीसी ताराबाई उम्र 50 साल साकिन आंध्रप्रदेश।

Tags:    

Similar News