डीजीपी- आईजीपी कॉन्फ्रेंस: नवा रायपुर के सभी मार्गों में सुबह 5 से रात्रि 12 बजे तक बड़ी गाड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित

नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक डीजीपी- आईजीपी कॉन्फ्रेंस के दौरान मध्यम और भारी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।

Updated On 2025-11-26 16:31:00 IST

नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक बड़ी गाड़ियों के का प्रवेश प्रतिबंधित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक डीजीपी- आईजीपी कॉन्फ्रेंस होगा। कांफ्रेंस के दौरान सुबह 5 से रात्रि 12 बजे तक नवा रायपुर के सभी मार्गों में मध्यम और भारी वाहन का प्रवेश और आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। कांफ्रेस में देशभर के सभी राज्यों के पुलिस प्रमुख, नक्सल ऑपरेशन से जुड़े अधिकारी, केंद्रीय सुरक्षा बलों और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें नक्सलवाद, पूर्वोत्तर राज्यों की सुरक्षा चुनौतियां, सीमा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा, सामाजिक अशांति, साइबर अपराध और सूखे नशे के खिलाफ रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पुलिसिंग को आधुनिक बनाने, नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, राज्य और केंद्र के बीच समन्वय और सूचना साझा करने पर विशेष जोर रहेगा।

नक्सलवाद खात्मे पर रहेगा जोर
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने पहले ही घोषणा कर रखी है कि अगले साल मार्च में देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। देश में अकेला छत्तीसगढ़ राज्य देश के अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों में शामिल है जहां इसका सबसे अधिक प्रभाव है। यही कारण है कि राज्य में होने वाली नक्सल वारदातों पर केंद्र की नजर भी रहती है। यहां होने वाली डीजी कांफ्रेस में नक्सलवाद के खात्मे पर चर्चा और मंथन होना तय माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News

पीएम मोदी ने अपने भाषण में किया बस्तर का जिक्र: बोले- विकास की धारा अब बस्तर के गांव-गांव तक पहुंच रही

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग: एक युवक की जिंदा जलने से हुई मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

मेडिकल दुकान में चोरी का हुआ खुलासा: चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 77 हजार रुपये नकद बरामद

पीएम आवास योजना में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान: 10 महीने में ही 5 लाख घर बना लिए, पढ़िए किस जिले में बने सबसे ज्यादा मकान